{"_id":"614ce0ca8ebc3efd11439d0a","slug":"15-thousand-rupees-stolen-from-retired-ias-s-house-accused-fired-before-house-police-started-investigation-pkl-office-news-pkl4278026160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त आईएएस के घर से 15 हजार रुपये चोरी, घर से पहले निकाले गए नौकर पर लगा आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त आईएएस के घर से 15 हजार रुपये चोरी, घर से पहले निकाले गए नौकर पर लगा आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन
पंचकूला। पूर्व आईएएस अधिकारी ने घर में पहले काम करने वाले नौकर पर 15 हजार रुपये की चोरी का आरोप लगाया है। सेक्टर-7 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस केे दी शिकायत में पंजाब सरकार में तैनात रहे पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गोयल ने आरोप लगाया कि वीरवार को उनके घर में पहले काम करने वाले नौकर हीरा 15 हजार रुपये चोरी कर भाग गया। उन्होंने बताया कि वह सेक्टर-6 स्थित अपने घर में सुबह 6.45 बजे पूजा कर रहे थे।
उनकी पत्नी सुनीता घर के अंदर बने पार्क में टहल रही थी। उनके घर में पहले हीरा नाम का नौकर काम करता था। चोरी करने के कारण उसको काम से निकालना है। उन्होंने बताया कि आरोपी हीरा को घर की हर लोकेशन की जानकारी है। जानकारी होने के कारण हीरा उनके घर वीरवार को चोरी करने के इरादे से घुस आया। उसने पूर्व आईएएस अधिकारी के बेड के दराज से 15 हजार निकाले। उसने कमरे की आलमारी को भी खोलकर चोरी करने का प्रयास किया।
इस दौरान आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गोयल और उनकी पत्नी सुनीता कमरे में आ रहे थे। इस दौरान वह शोर सुनकर भाग गया। पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी सुनीता ने बताया कि आरोपी हीरा को उन्होंने भागते देखा। सेक्टर-7 प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गोयल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।