फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   15 mega vaccination campaigns regarding lumpi disease in Punjab

पंजाब में लंपी रोग को लेकर 15 से मेगा टीकाकरण अभियान

Sat, 12 Nov 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
15 mega vaccination campaigns regarding lumpi disease in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने लंपी स्किन बीमारी की किसी और संभावित लहर से पशुओं के आगामी बचाव के लिए कार्रवाई को लेकर योजना तैयार की है। लंपी की रोकथाम संबंधी स्थिति पर नजर रख रहे मंत्री समूह ने इस बीमारी से पशुओं के बचाव के लिए 15 फरवरी, 2023 से मेगा टीकाकरण मुहिम शुरू करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

पंजाब भवन में शुक्रवार को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को हिदायत की कि सूबे में करीब 25 लाख गाय हैं, इसलिए गायों की 100 प्रतिशत आबादी को कवर करने के लिए टीकाकरण मुहिम 15 फरवरी 2023 से शुरू करके 30 अप्रैल 2023 तक मुकम्मल की जाए। इसको समयबद्ध तरीके से खत्म करने के लिए योजना बनाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वेटरिनरी बायोलॉजिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, हैदराबाद (तेलंगाना) से किफायती दरों पर गायों की आबादी के मुताबिक करीब 25 लाख डोज खरीदने के लिए रणनीति तैयार की जाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी (गडवासू) के विशेषज्ञों ने मंत्रियों को बताया कि लंपी से भैंसों के प्रभावित होने की राष्ट्रीय दर एक से डेढ़ प्रतिशत है। कैबिनेट मंत्रियों ने 7 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति बनाने की हिदायत दी, जो भैंसों को गोट पॉक्स का टीका लगाने संबंधी अपने सुझाव 10 दिनों के अंदर-अंदर देने के लिए पाबंद की गई है। समिति में गडवासू से तीन, पशु पालन विभाग पंजाब से दो और भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान बरेली से 1-1 वेटरिनरी विशेषज्ञ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में चल रही गल-घोटू और मुंह-खुर टीकाकरण मुहिम की समीक्षा के दौरान कैबिनेट मंत्रियों को बताया गया कि पशु पालन विभाग द्वारा गल-घोटू बीमारी का टीकाकरण मुकम्मल किया जा चुका है, जबकि मुंह-खुर की बीमारी का टीकाकरण 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। वित्त मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में किसानों और पशु पालकों को बीमारियों और इनसे बचाव संबंधी अवगत करवाने के लिए जागरूकता मुहिम आरंभ की जाए, जिससे पशु पालक अपने स्तर पर भी आगामी एहतियात अपना सकें।

पशु पालन विभाग के प्रमुख सचिव विकास प्रताप ने बताया कि राज्य में लंपी का प्रभाव बहुत कम हो गया है। अब तक करीब 9.21 लाख गायों को लंपी स्किन बीमारी से बचाव के लिए गोट पॉक्स के टीके लगाए जा चुके हैं और करीब 94 हजार डोज विभाग के पास उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed