फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   15 lakhs cheated by the girl by pretending to get a job in PGI, complained to the police station

पीजीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से 15 लाख ठगे, थाने में दी शिकायत

Thu, 27 May 2021 01:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
15 lakhs cheated by the girl by pretending to get a job in PGI, complained to the police station
कालका। क्षेत्र की एक युवती से पीजीआई चंडीगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती के अनुसार वह कालका की रहने वाली है। उसने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया है। उसको नौकरी की तलाश थी। उसने अपनी बुआ की पोती विशाखा गांव कोट तहसील सरकाघाट जिला मंडी हिमाचल प्रदेश को फोन पर संपर्क किया। उसने कहा कि उसके पति संजीव कुमार पीजीआई चंडीगढ़ में सुपरवाइजर हैं, उनकी वहां अच्छी पहुंच है, वह तुम्हें पीजीआई में स्थायी नौकरी पर लगवा देंगे। युवती ने बताया कि कुछ दिन के बाद विशाखा अपने पति संजीव को लेकर कालका आई। दोनों ने कहा कि नौकरी लगाने के लिए 15 लाख रुपये लगेंगे। उनके विश्वास में आकर माता और भाभी ने 75 हजार रुपये नकद दे दिए। इसके अलावा अन्य रकम उनके एकाउंट में ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया। युवती के अनुसार दिनांक 17 अक्तूबर 2019 से 23 दिसंबर 2019 तक संजीव कुमार के खाते में विभिन्न खातों से 15 लाख रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र भिजवाया
युवती ने बताया कि फरवरी में उसे स्पीड पोस्ट से एक नियुक्ति पत्र फॉर न्यू एम्पलाइज प्राप्त हुआ। उस पर नियुक्ति प्राधिकारी के हस्ताक्षर और मोहर लगी थी। जब वह नियुक्ति पत्र लेकर पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचीं तो किसी ने भी उसको नौकरी पर नहीं रखा। उन्हें शक हुआ कि संजीव कुमार ने मिलीभगत कर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर भिजवाया है। इस मामले में संजीव कुमार से संपर्क किया गया तो जवाब मिला कि जल्द ही दूसरा पत्र भी आ जाएगा। आपको स्थानीय नौकरी मिल जाएगी। दिनांक 18 मार्च 2020 को भी एक पत्र डाक द्वारा मिला। इस पत्र पर कोई भी डेट नही थी। यह पत्र संविदा का था। संपर्क करने के बाद वह आनाकानी करने लगा और संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने फोन उठाने भी बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये वापस करने का दिया आश्वासन
युवती ने बताया कि फिर वह अपने मामा को साथ लेकर संजीव की ससुराल कोड निवाड राजगढ़ गई। वहां विशाखा और संजीव ने लिखित में आश्वासन दिया कि 13.50 लाख रुपये 5 अगस्त 2020 तक वापस कर देंगे। रुपये वापस नहीं करने पर कानूनी कार्यवाही कर सकते हो। अब जब रुपये मांगते हैं तो उसको और परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती है। युवती ने उपरोक्त मामले को लेकर संजीव कुमार, विशाखा औ दीपू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कालका एसएचओ महावीर सिंह ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed