फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डगरू पुलिस छावनी तबदील, गुरुद्वारा तंबू मल साहिब प्रबंधक कमेटी की मीटिंग

डगरू पुलिस छावनी तबदील, गुरुद्वारा तंबू मल साहिब प्रबंधक कमेटी की मीटिंग

Sat, 17 Jun 2017 09:35 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
डगरू पुलिस छावनी तबदील, गुरुद्वारा तंबू मल साहिब प्रबंधक कमेटी की मीटिंग
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी को लेकर तनाव, गांव छावनी में तब्दील
विज्ञापन

मोगा। गांव डगरू में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) अधीन सातवें पातशाही गुरु हरराय साहिब की याद में बने ऐतिहासिक गुरुद्वारा तंबू मल साहिब की प्रबंधक कमेटी को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को नई कमेटी की बैठक के दौरान गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
वहीं सरबत खालसा की ओर से नियुक्त जत्थेदार भाई अमरीक सिंह अजनाला और शिरोमणि अकाली दल (अ) के सीनियर नेता भाई जसकरन सिंह काहन सिंह वाला ने कहा कि इस से पहले गांव के लोगों की सहमति से गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी बनती आ रही है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने अकाली समर्थक वाली पुरानी कमेटी पर गोलक के पैसे का दुरुपयोग आदि के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ जिला प्रशासन को चेतावनी देते कहा कि वह इस धार्मिक मुद्दे को राजनीतिक अखाड़ा न बनने दे और गांव के लोगों की सहमति से चुनी नई समिति को ही प्रबंध दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगले महीने होने वाली बैठक से पहले प्रशासन यह मुद्दा हल नहीं करेगा तो वह तीखा संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

गांव डगरू के इस ऐतिहासिक स्थान की नई कमेटी की मीटिंग शनिवार को हुई। यह कमेटी बीती 22 मई को जत्थेदार भाई अमरीक सिंह अजनाला के नेतृत्व में सर्वसम्मति से चुनी गई। 5 सदस्यीय समिति में सतपाल सिंह, कुलवंत सिंह, राजिंदर सिंह, मुलखराज सिंह और बिक्रम सिंह शामिल हैं। यहां आज इस कमेटी की मीटिंग के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की थी। पहले यहां अकाली समर्थक वाली पुरानी कमेटी बनी थी। गांव के लोग इस कमेटी में लंबे समय से चले आ रहे एक मेंबर के खिलाफ हैं। इस गुरुद्वारा साहिब को हर महीने तकरीबन 70 से 80 हजार रुपये आमदनी होती है। यह गुरुद्वारा साहिब एसजीपीसी अधीन है। इस मौके पर एसपी (आई)वजीर सिंह खैहरा, डीएसपी (सिटी) गोबिंदर सिंह और डीएसपी (स) जसवंत सिंह के अलावा कई थानों के प्रमुख मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed