फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कर्ज से परेशान किसान ने गोली मारकर की खुदकशी

कर्ज से परेशान किसान ने गोली मारकर की खुदकशी

Fri, 16 Jun 2017 09:15 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने गोली मारकर की खुदकशी
कर्ज से आहत किसान ने की खुदकशी
विज्ञापन

सतपाल पर था बैंक व आढ़तियों का 50 लाख कर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सरदूलगढ़ (मानसा)।
गांव धिगाणा के एक किसान ने कर्ज से आहत होकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकशी कर ली। सरदूलगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि उसके भाई सतपाल सिंह (40) के पास आठ एकड़ जमीन थी, जो कर्ज के चलते गहने हो चुकी है। उस पर बैंक और आढ़तियों का 50 लाख रुपये कर्ज था। इस वजह से वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। उसने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी 12 बोर बंदूक के साथ खुद को गोली मारकर खुदकशी कर ली। मृतक अपने पीछे एक बेटा और पत्नी छोड़ गया है। थाना सरदूलगढ़ के इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि सतपाल सिंह पर बैंक का 25 लाख का कर्ज था। उसने लिमिट को उतारने के लिए जमीन का बयाना कर लिया था। कर्ज की वजह से सतपाल सिंह अक्सर परेशान रहने लगा। इससे आहत होकर उसने खुदकशी कर ली। सरदूलगढ़ पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करते शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed