फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   -

-

Thu, 15 Jun 2017 10:15 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
-
नरमे की फसल पर विभाग का पहरा
विज्ञापन

किसानों को जागरूक करने के लिए 8 सुपरवाइजर व 80 स्काउट तैनात
सप्ताह में दो बार देंगे अधिकारियों को रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
नरमें की फसल पर सफेद मक्खी के संभावित हमले को लेकर कृषि विभाग ने पहले से ही कमर कस ली है। इसके तहत जहां एक ओर मोबाइल ऐप से जानकारी साझा की जा रही है वहीं दूसरी ओर पूरे जिले में 80 स्काउट व 8 सुपरवाइजर नरमे की फसल पर पूरी नजर रखेंगे और पल-पल की जानकारी विभागीय अधिकारियों को देंगे।
इस बारे में जिला कृषि अधिकारी सतिंद्र कौर ने बताया कि इस वर्ष विभाग ने पूरे जिले में 80 हजार हैक्टेयर में नरमा बिजाई का लक्ष्य रखा था जिसमें से 74 हजार 655 हैक्टेयर भूमि पर नरमें की फसल लहलहा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सफेद मक्खी के हमले से नरमा की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई थी। लेकिन बीते वर्ष सरकार ने अग्रिम प्रयास करके किसानों को इस बारे में जागरूक किया और किसानों ने भी कृषि विभाग के अधिकारियों के निर्देशों पर कार्य करते हुए फसल की बेहतर पैदावार हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फसल की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पूरे जिले में 80 स्काउट लगाए गए हैं। जो किसानों को सफेद मक्खी सहित कई अन्य बीमारियों की रोकथाम संबंधी जानकारी देकर उन्हें सचेत भी करेंगे। इसके अलावा 8 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं जो सप्ताह में दो बार नरमें की स्थिति पर पूरी रिपोर्ट तैयार करके विभागीय अधिकारियों को सौंपेंगे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सफेद मक्खी के हमले को रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों की टीमें बनाई गई हैं जो सुपरवाइजरों से सूचना मिलते ही हरकत में आएंगी। सतिंद्र कौर ने बताया कि विभाग के अधिकारियों के अलावा वे स्वंय भी खेतों में जाकर फसल का पूरा निरीक्षण करती हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि नरमा पर किसी भी प्रकार के मच्छर आदि की शिकायत मिलते ही विभागीय अधिकारियों से राय मशविरा करें और अधिकारियों की सलाह के बिना किसी कीटनाशक का छिड़काव न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed