{"_id":"5942b5f74f1c1b8b098b464d","slug":"149754421016-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने सरहद से पॐड़ा घुसपैठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने सरहद से पॐड़ा घुसपैठिया
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ ने सरहद से पाक घुसपैठिया पकड़ा
फिरोजपुर । सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाक सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश के दौरान एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। बीएसएफ और खुफिया विभाग के अफसरों ने गिरफ्तार शख्स से जरूरी पूछताछ करने के बाद उसे थाना ममदोट की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि उसे अदालत से रिमांड पर लेकर और भी गहन तरीके से पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक बीएसएफ की बटालियन-105 ने पाक नागरिक मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद रमजान निवासी बशीर वाला (पाकिस्तान) को बीएसएफ के जवानों ने बीओपी दोना तेलुमल के पास से भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए काबू किया।