{"_id":"5942b4204f1c1b14798b4778","slug":"14975437394-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में एक और किसान ने कर्ज के कारण की खुदकुशी, निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में एक और किसान ने कर्ज के कारण की खुदकुशी, निगला जहर, मौत
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान किसान ने जान दी
किसान पर था 14 लाख रुपये का कर्ज
जमीन सहित ट्रैक्टर और कंबाइन भी बिक चुकी थी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
बरनाला में किसान खुदकुशियों का सिलसिला लगातार जारी है। वीरवार को एक और किसान ने कर्ज के कारण जहर खाकर खुदकुशी कर ली। थाना महिलकलां के प्रभारी शशि कपूर ने बताया कि थाना महिलकलां के अधीन पड़ते गांव कलाला के एक किसान ने कर्ज के कारण खुदकुशी कर ली है। मृतक किसान परमजीत सिंह के परिजनों ने बताया कि परमजीत सिंह पर करीब 14 लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज उतारने के लिए उसकी जमीन तक बिक गई थी। अब उसे अपना ट्रैक्टर और कंबाइन भी बेचनी पड़ी, लेकिन कर्ज फिर भी नहीं उतरा। इसके अलावा कुछ समय पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके इलाज पर भी उसका भारी खर्च आ गया था। अब उसके घर की आर्थिक हालत काफी डांवाडोल हो गई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी कर्मजीत कौर के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। मृतक की 6 साल की बेटी है। जिले में इससे पहले गांव सेखा, धौला, जोधपुर, चुहान के खुर्द, ठुल्लीवाल और गांव ठीकरीवाला में दो-दो किसान खुदकुशी कर चुके हैं।