{"_id":"59416a2d4f1c1b0c748b4665","slug":"14974592719-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा नगर निगम के अकाली मेयर का कांग्रेस के हाथ में गेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा नगर निगम के अकाली मेयर का कांग्रेस के हाथ में गेयर
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा में पार्षदों के निशाने पर मेयर
- विकास ठप पड़ने को लेकर नाराज पार्षदों ने मेयर के दफ्तर के आगे दिया धरना
- अक्षित जैन पर लगाए बोर्ड की मीटिंग न बुलाने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
शहर में ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर पार्षद लामबंद होते नजर आ रहे हैं। पार्षदों ने नगर निगम के मेयर अक्षित जैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इसी कड़ी के तहत निगम दफ्तर में मेयर दफ्तर आगे रोष धरना दिया। इस मौके पर पार्षदों ने मेयर पर मीटिंग न बुलाने और शहर में विकास कार्य कराने के मामले में रुचि न दिखाने का आरोप लगाया। घोषणा की कि अब उनकी ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक धरना दिया जाएगा।
यहां अकाली पार्षद गुरमिंदरजीत सिंह बबलू ने बताया कि शहर में ठप पड़े विकास कार्यों के कारण उन्होंने मेयर अक्षित जैन के खिलाफ यह रोष धरना दिया है। तीन मई को उन्होंने हाउस मीटिंग बुलाने के लिए लिखित दिया था। उस समय मेयर अक्षित जैन ने कहा था कि निगम कमिश्नर एवं संयुक्त कमिश्नर के तबादले का बहाना गड़ लिया है। उन्होंने कहा कि अब 15 दिन पहले नए संयुक्त कमिश्नर के पद संभाल लेने के बावजूद हाउस की मीटिंग नहीं बुलाई गई। इस मौके पर उन्होंने 19 जून को शाम 4 बजे हाउस की मीटिंग करने का ऐलान भी किया है। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, छिंदरपाल सिंह गिल, विनय शर्मा मौजूद थे।
कांग्रेस की ओर बढ़ता झुकाव चर्चा में
यहां नगर निगम बनने के बाद पहली बार तकरीबन ढाई वर्ष पहले निगम के चुनाव हुए थे। मेयर की सीट पर अकाली दल का कब्जा है, लेकिन मेयर अक्षित जैन की कुर्सी को पलटने के लिए अकालियों का ही गुट दो वर्ष से जोर लगा रहा है। हालांकि यह गुट अपनी योजना में सफल नहीं हुआ। दूसरी ओर पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही जैन परिवार का झुकाव अब कांग्रेस की ओर बढ़ने की चर्चा तेज हो गई है। मेयर अक्षित जैन और उसके कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले पूर्व अकाली विधायक पिता जोगिन्द्र पाल जैन ने अकाली समागमों से दूरी बनाकर संकेत दे दिए हैं कि उनका गेयर अब कांग्रेस हाथ में है। इस हलके से कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल और मेयर अक्षित जैन के बीच अक्सर दूरी रही है। हालांकि पिछले दिनों दोनों ने ही राम दास नगर और नगर निगम में शामिल गांव लंढेके में नए ट्यूबवेल के निर्माण की शुरुआत करवाई। मंगलवार को भी मेयर और कांग्रेस विधायक ने एक निजी कॉलेज में 16 जून को रिलीज हो रही महिलाओं पर अत्याचार को दिखाती फिल्म ’रूह ’ के प्रमोशन के लिए आई टीम के साथ फिल्म का लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन- मोगा नगर निगम में मेयर अक्षित जैन के दफ्तर आगे धरना देते काउंसिलर
फोटो कैप्शन- मोगा में मंगलवार को निजी कालेज में फिल्म रूह की प्रमोशन मौके ट्रेलर देखते हुए विधायक डॉ. हरजोत, मेयर अक्षित जैन व अन्य