फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ------सड़कों के गड्ढों ने ली दो युवकों की जान

------सड़कों के गड्ढों ने ली दो युवकों की जान

Thu, 08 Jun 2017 09:27 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
------सड़कों के गड्ढों ने ली दो युवकों की जान
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन




सड़क के गड्ढों में गिरकर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत
पुलिस ने प्रशासन के खिलाफ दर्ज किया लापरवाही का मामला
तीसरा युवक गंभीर, पीजीआई में चल रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
नगर निगम की लापरवाही और सड़कों की री-कारपेटिंग में देरी ने दो युवकों की जान ले ली। बुधवार को देर रात करीब 2.30 बजे सेक्टर-12ए/ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक की डिवाइडिंग रोड पर हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीसरा युवक पीजीआई में उपचाराधीन है। पुलिस ने प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को देर रात राजीव कॉलोनी निवासी गुल्लू उर्फ प्रमोद की अपाचे पर केश उर्फ चंद्रकेश, इंदिरा कालोनी निवासी टीटू उर्फ मुकेश सेक्टर-12ए की तरफ से हाईवे की ओर जा रहे थे। प्रमोद बाइक चला रहा था, जबकि दोनों साथियों को बाइक चलानी नहीं आती थी। सेक्टर-12ए-इंडस्ट्रियल एरिया की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचते ही बाइक अचानक गड्ढे में गिरकर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गंभीर हालत में जख्मी होकर गिर गए। प्रमोद और चंद्रकेश के सिर और पैर पर गंभीर चोटें आई जबकि मुकेश के सीने की हड्डियां टूट गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन प्रमोद और चंद्रकेश ने दम तोड़ दिया। जबकि मुकेश पीजीआई में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। पुलिस का कहना है कि सेक्टर-20 थाने में प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के भाई ने पुलिस की दी शिकायत में सड़क में गहरे गड्ढों को दुर्घटना की वजह बताया है।
विज्ञापन


कोट
मृतक चंद्रकेश के भाई की शिकायत पर पुलिस ने प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रकाश चंद, इंचार्ज, सेक्टर-19 चौकी, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed