{"_id":"67b0f0b5c430f01e6508c37f","slug":"1450-lakh-fraud-in-the-name-of-sending-to-australia-case-registered-against-five-accused-panchkula-news-c-87-1-pan1007-119676-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 14.50 लाख की ठगी, पांच आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 14.50 लाख की ठगी, पांच आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
रायपुररानी। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 14.50 लाख रुपये की ठगी के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजीव कुमार पुत्र भाग सिंह निवासी गढ़ी-कोटाहा ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी भांजी पूनम ने 26 अगस्त, 2023 को उन्हें फोन किया था कि वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती है। इस पर उन्होंने अपने साले सतीश कुमार से बात की तो उसने दो इमिग्रेशन एजेंट गुरपाल और लाभ सिंह नामक दो एजेंट्स से संपर्क किया था। ये दोनों उन्हें आगे एजेंट सुनील कुमार से मिलवाने पहुंचे तो उसने विदेश भेजने के नाम पर कुल 18 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद राजीव और उनके परिवार ने पूरी रकम बताए गए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। इसमें 3 लाख रुपये मोहित कुमार के खाते में, 6 लाख 50 हजार रुपये अरविंद के खाते में और एक लाख रुपये सुनील कुमार के खाते में भेजे गए। इनके अलावा, 4 लाख रुपये नकद भी सुनील ने लिए थे। इसके बाद, सुनील ने शिकायतकर्ता से पासपोर्ट और अन्य जरूरी कागजात लिए और आश्वासन दिया कि कुछ दिनों में भांजी का वीजा और एयर टिकट मिल जाएगी।
लेकिन राजीव ने सुनील से एक महीने बाद वीजा के बारे में पूछा तो सुनील ने समय और बढ़ा दिया। जब गुरपाल और लाभ सिंह से मिले तो उन्होंने दोबारा सुनील से मिलवाया और इन्होंने वीजा आने की तारीख 15 फरवरी, 2024 दी थी। लेकिन तब भी वीजा नहीं आया और फरवरी के आखिर में सुनील का फोन नंबर भी बंद हो गया। इसके बाद राजीव ने उनके खिलाफ रायपुररानी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी सुनील कुमार, गुरपाल, मोहित कुमार, अरविंद और लाभ सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विदेश भेजने के नाम पर की गई धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी सुनील कुमार और गुरपाल पर पहले से ही केस दर्ज है और उन्हें इन मामलों में गिरफ्तार भी किया हुआ है। इस मामले में बाकी तीन आरोपियों में मोहित कुमार, अरविंद और लाभ सिंह को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। -सोमवीर ढाका, थाना प्रभारी रायपुररानी