{"_id":"5c59eeb0bdec2273970e4836","slug":"141549397680-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासक की सलाहकार समिति ने की मीटिंग, पब और बार रात 12 बजे तक बंद करने पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासक की सलाहकार समिति ने की मीटिंग, पब और बार रात 12 बजे तक बंद करने पर विचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब और बार रात 12 बजे तक बंद रखने पर स्टैंडिंग कमेटी ने किया विचार
प्रशासकीय सलाहकार समिति की बैठक में कई अन्य मामलों पर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रशासकीय सलाहकार समिति की स्टैंडिंग कमेटी ने मंगलवार को रिटायर्ड, आईपीएस, विवेक कपूर की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय-9 में बैठक की। बैठक में कमेटी के सदस्य रि. मेजर जनरल राजिंदर नाथ, कमलजीत सिंह पंछी मौजूद रहे। एसएसपी निलांबरी जगदले भी बैठक में बतौर मेंबर सेक्रेट्री डीएसपीज व डीएसपी सीआईडी सहित शामिल हुईं।
बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। शहर में देर रात तक खुलने वाले पब और बार का समय कम कर रात 12 बजे करने पर विचार किया गया। छोटी उम्र के लोगों को शराब बेचने, देने वालों के लाइसेंस रद्द करने पर विचार किया गया। साथ ही पेड़ों की प्रूनिंग और शहर के अंधेरे रास्तों पर स्ट्रीट लाइटिंग की रिपेयर के मामले पर ध्यान आकृष्ट किया गया। एडवाइजरी काउंसिल स्कूल व कॉलेज प्रबंधन की मदद से नशे के खिलाफ जागरूकता मुहिम चलाई जाएगी।
काउंसिल के सभी सदस्यों ने पब्लिक डीलिंग में ऑल इंडिया बेस पर बेस्ट पुलिस स्टेशन की श्रेणी में सेक्टर-36 थाने के छठे पायदान पर जगह लेने को सराहा गया। सभी सदस्यों ने ट्राइसिटी के लिए कॉमन कंट्रोल रूम स्थापित करने पर एक मत रखा। दिल्ली की तर्ज पर सभी हुक्का बार भी बंद करवाने को प्राथमिकता देने पर विचार किया गया। कालोनियों से नशे से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए डीएसपी सीआईडी ने लीगल सर्विस वालंटियर से बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए एक नोडल ऑफिसर अप्वाइंट किया है।