फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आस्ट्रेलिया से आई साहिबा ने पेश किया मॉडल

आस्ट्रेलिया से आई साहिबा ने पेश किया मॉडल

Sat, 29 Dec 2018 02:28 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया से आई साहिबा ने पेश किया मॉडल
ऑस्ट्रेलिया से आईं साहिबाजोत ने पेश की ‘टाइप 15’ थीसिस
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-19 के ली कार्बूजियर सेंटर में शुक्रवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें साहिबाजोत कौर ने ‘टाइप 15: वर्क लिव इन चंडीगढ़’ नाम से अपने थीसिस को पेश किया। साहिबाजोत अपनी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी से पूरी करके आई हैं।

साहिबाजोत ने शहर के स्लम एरिया को विकसित करने के लिए अपना मॉडल सबके साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि जब शहर बना था तो 1 से 14 टाइप के घर यहां पर बनाए गए थे, लेकिन जो गरीब लोग आज भी गंदी बस्तियों में रहते हैं, उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सेक्टर-34 में एग्जीबिशन के लिए जो जगह तय की गई है, उस साइट को लेकर उन्होंने मॉडल तैयार किया है। उन्होंने इस मॉडल को बनाने के लिए शहर के सारे स्लम एरिया जैसे कालोनी नंबर-4, मलोया और सेक्टर-25 का दौरा किया था। साथ ही लोगों से बातचीत की। वहां पर काफी समस्याएं जैसे सफाई और जगह की कमी है। स्लाइड शो के माध्यम से साहिबाजोत ने अपने थीसिस को साझा किया। इस मौके पर चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया, सुमित कौर, रेणु सहगल, बलविंदर कौर, मधु सैनी और तरुण माथुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed