{"_id":"5bec841abdec222f4e26812a","slug":"141542226970-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने 4 किलोमीटर तक लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने 4 किलोमीटर तक लगाई दौड़
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंजाब राजभवन से 700 छात्रों ने लगाई 4 किलोमीटर की दौड़
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को शहर के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग तरीके से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर कमीशन फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने स्टेट लीगल अथॉरिटी के सहयोग से पंजाब राजभवन से दौड़ का आयोजन किया, जिसे यूटी प्रशासक वीपी बदनौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ पंजाब राजभवन से लेकर ओपन हेड कैपिटल कांप्लेक्स आयोजित की गई। इसमें 700 छात्रों ने करीब 4 किलोमीटर की दौड़ लगाई। इस अवसर पर यूटी प्रशासक वीपी बदनौर ने सफलता पूर्वक कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगे भी वह ऐसे ही बच्चों के हकों के लिए कदम उठाते रहेंगे। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर चंडीगढ़ मनदीप बराड़, अर्जुन शर्मा एसडीएम, मेयर देवेश मोदगिल सहित कई आला अफसर भी मौजूद रहे।