फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस का प्रदर्शन

Sat, 10 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन
नोटबंदी भारत का सबसे बड़ा घोटाला : बंसल
विज्ञापन


प्रदीप छाबड़ा बोले- क्या नोटबंदी कालाधन सफेद करने का घोटाला था
कांग्रेस ने नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर सेक्टर- 46 में दिया धरना

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस ने नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर शुक्रवार को सेक्टर- 46 में धरना दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में हुए धरने में मोदी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाले नोटबंदी के फैसले को जमकर कोसा। पवन बंसल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज करते हुआ कहा कि क्या नोटबंदी के बाद से आतंकवाद, नक्सवाद, काला धन और जाली नोट बन्द हुए क्या?
पवन बंसल ने आगे सवाल करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कहा था कि नोटबंदी से बहुत अधिक मात्रा में जाली नोट पकड़े जाएंगे। 15.44 लाख करोड़ के पुराने नोटों में से मात्र 58.30 करोड़ जाली नोट ही पाए गए तो बाकी जाली नोट कहां है? बंसल ने कहा कि 2019 में जनता भाजपा को इस नोटेबंदी का जवाब देगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि नोटबंदी से आतकंवाद और नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार की मोदी सरकार के दावे हवा हवाई ही रहे गए। नोटबंदी के बाद से अकेले जम्मू-कश्मीर में ही 86 बड़े हमले हुए हैं, जिसमें 127 जवान शहीद हुए हैं व 99 नागरिक मारे गए। इसके अलावा नोटबंदी के बाद 1030 नक्सलवादी हमले हो चुके हैं, जिसमें 114 जवान शहीद हो चुके हैं बल्कि पिछले हफ्ते ही 4 जवान व 1 पत्रकार की शहादत सबको याद ही होगी। नोटबंदी से 15 लाख नौकरियां, देश की अर्थव्यवस्था को 3 लाख करोड़ का नुकसान पहुंचाने वाली मोदी सरकार ये बताए कि क्या नोटबंदी काले धन को सफेद करने वाला एक घोटाला था। इस मौके पर वरिष्ठ नेता जतिंदर भाटिया और ब्लॉक अध्यक्ष सुशील सोवत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चौकीदार चोर है, नोटबन्दी एक घोटाला है, दीवाली नहीं दीवाल है आदि नारों से कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पूर्व मेयर सुभाष चावला, देवेंद्र सिंह बबला, भूपेंद्र बढ़हेडी, हरमेल केसरी, गुरप्रीत सिंह हैप्पी, हरफूल कल्याण, हरमोहिंदर सिंह लक्की, संदीप भारद्वाज, बिरिंदेर रॉय, बलविंदर सिंह, सादिक मोहम्मद, अनिता शर्मा, जलील अहमद कुरेशी, दीपा दुबे, विनोद शर्मा, रामेश्वर गिरी, यादविंदर मेहता, मंजीत चौहान, राज नागपाल, भजन कौर, हरजिंदर बावा, दविंदर सिंह, भुवन लूथरा, जतिंदर धामी, मनु दुबे, मनोज कुमार धर्मवीर, नरिंदर सिंह, संजीव गाभा, रवि, राहुल कुमार सहित कई नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed