{"_id":"5a1b20194f1c1b79548bfe10","slug":"141511727129-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनिस
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे खिलाड़ी
आएटा चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट, सोमवार का दिन हरियाणा केखिलाड़ियाें केनाम रहा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आएटा चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दिन बारिश से कई मुकाबले प्रभावित रहे। कुछ मैच खेले गए। इसमें शानदार प्रदर्शन कर खिलाड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने मे कामयाब रहे। ये मुकाबले लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में करवाए जा रहे हैं। टूर्नामेंट में सोमवार को लड़कों के अंडर 18 वर्ग में हरियाणा के कृष्ण हुड्डा ने चंडीगढ़ के स्वमिन शर्मा को 7- 6, 6-2 से मात दी।
पंजाब के मनवीर सिंह ने चंडीगढ़ के आर्यन ठाकुर को 6-3, 6-4 से, हरियाणा के रोहन मित्तल ने पंजाब के जतिन कुमार को 7-3, 6-3 से, पंजाब केसुखप्रीत सिंह ने ऋतिक बाजवा को 6-2, 6-2 से हराया। दिल्ली केतुषार और हरियाणा केलोकेंदर केबीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहला सेट 6-2 से जीतने केबाद तुषार अगला सेट लोकेंदर से 6-1 से हार गए। इसके बाद तीसरे सेट में एक बार फिर से तुषार ने सधी हुई सर्विस केदम पर दमदार वापसी की और कई अहम मौकों पर अंक जुटाते हुए 6-0 से सेट जीतकर मैच पर कब्जा जमाया। गुजरात के अनीष लाल ने हरियाणा के लोकेश को 6-2, 6-1 से मात दी।