{"_id":"5a11b7b24f1c1bc8678bc751","slug":"141511110578-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेडू बने ब्रांड अंबेस्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेडू बने ब्रांड अंबेस्डर
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी जी के डैडू बने स्वच्छ भारत के ब्रांड एंबेसडर
- अभिनेता राकेश बेदी को कमिश्नर ने सौंपा प्रमाणपत्र
- डॉ. बेदी का स्वच्छ भारत मिशन के तहत होगा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
भाभी जी घर पर है सीरियल में डैडू का किरदार निभाने वाले हास्य अभिनेता डॉ. राकेश बेदी भी अब शहर के स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। अभिनेता राकेश बेदी को नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र यादव ने एंबेसडर बनाने का प्रमाणपत्र सौंपा है इससे पहले नगर निगम स्वर्गीय हास्य कलाकार जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी को भी ब्रांड एंबेसडर बना चुका है।
डॉ. राकेश बेदी का ऑडियो भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूक करने के लिए रिकार्ड किया गया है। बेदी ने शहरवासियों से सड़क, पार्क और बाजार को साफ रखने की अपील की है। बेदी ने कमिश्नर को आश्वासन दिया है कि जब भी वह शहर में आएंगे तब भी वह खुद लोगों को जागरूक करेंगे। कमिश्नर का कहना है कि लोगों को एलईडी स्क्रीन, सिनेमा और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा। जल्द ही बेदी का स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
फिल्म देखने आए लोगों को किया जागरूक
स्वच्छ भारत मिशन पर नगर निगम एक शार्ट फिल्म तैयार कर रहा है जिसे सिनेमा हॉल में फिल्म देखने आए लोगों को दिखाया जाएगा और जो शुरूआत में दिखाई जाएगी। इस समय निगम स्वच्छता एप्प डाउनलोड करवा रही है। साढ़े 13 हजार लोग अब तक डाउनलोड कर चुके हैं। इस एप के डाउनलोड में चंडीगढ़ का 8वां स्थान है। स्वच्छ सर्वेक्षण में एप डाउनलोडिंग और लोगों की फीडबैक का अहम रोल है पिछली बार नगर निगम चंडीगढ़ इसलिए दूसरे स्थान से गिरकर 11 पायदान पर पहुंच गया था। इस समय नगर निगम ने शहर के पब्लिक टायलेट्स को साफ करने का भी अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
प्रतिदिन 100 से 150 लोगों की शिकायतें स्वच्छता एप पर आ गई है। चंद घंटों में ही लोगों की दिक्कतें दूर हो रही है। यह एप शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।
सौरभ मिश्रा, अतिरिक्त कमिश्नर, नगर निगम