फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कैदियों के खिलाफ पुलिसकर्मियों के हुए बयान

कैदियों के खिलाफ पुलिसकर्मियों के हुए बयान

Sat, 18 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
कैदियों के खिलाफ पुलिसकर्मियों के हुए बयान
सात कैदियों के खिलाफ एसआई और महिला कांस्टेबल ने दी गवाही
विज्ञापन

कैदियों द्वारा महिला कांस्टेबलों पर कमेंट और अश्लील इशारे करने का मामला
दो अन्य लेडी कांस्टेबलों की शनिवार को होगी गवाही
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
जिला अदालत में पेशी पर आए सात कैदियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में दायर आपराधिक शिकायत के मामले में शुक्रवार को शिकायतकर्ता एसआई रघुवीर सिंह और एक लेडी कांस्टेबल के बयान दर्ज किए गए। अन्य दो लेडी कांस्टेबलों के बयान शनिवार को दर्ज किए जाएंगे। वहीं दोनों ने कैदियों के खिलाफ बयान दिए हैं।

पिछले महीने 20 अक्तूबर को जिला अदालत में पेशी पर आए सात कैदियों पर तीन महिला कांस्टेबलों पर भद्दे कमेंट, अश्लील इशारे और सरकारी कर्मी की ड्यूटी में बाधा डालने का मामला सामने आया था। शुक्रवार को मामले में शिकायतकर्ता एसआई रघुवीर सिंह और एक अन्य लेडी कांस्टेबल के बयान दर्ज किए गए। एसआई ने अदालत में दर्ज कराए बयान में कहा कि 20 अक्तूबर की शाम जब पेशी पर आए कैदियों की बस वापस जेल जा रही थी तो सात कैदियों ने उनसे गाली-गलौज की और उन पर भद्दे कमेंट किए। बख्शीखाने में तैनात एसआई रघुवीर सिंह आरोपी सात कैदियों आकाश, रोहित, आशु, विकास उर्फ शेरा, मोहम्मद इफरान, तेज प्रताप और साहिल को बस में बैठा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई और उनसे अभद्रता की। लेडी कांस्टेबल ने सभी आरोपियों की अदालत में पहचान भी की। वहीं मामले में शेष अन्य दो लेडी कांस्टेबलों के बयान शनिवार को दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed