फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   घनी धुंध में नहर में गिरी कार, पिता-बेटों समेत चार की मौत

घनी धुंध में नहर में गिरी कार, पिता-बेटों समेत चार की मौत

Fri, 03 Nov 2017 10:14 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
घनी धुंध में नहर में गिरी कार, पिता-बेटों समेत चार की मौत
हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण। सभी केंद्रों के ध्यानार्थ।
विज्ञापन


घनी धुंध में नहर में गिरी कार, पिता-बेटों समेत चार की मौत
गांव रुहेड़ियांवाली में विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे सभी
कार चालक ने नहर में तैरकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
गांव रुहेड़ियांवाली में शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे घनी धुंध की वजह से नहर में कार गिरने से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चालक ने किसी तरह से तैर कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर की सहायता से कार बाहर निकाली। मौके पर चारों लोगों की मौत हो चुकी थी। थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतकों की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी दीपक कुमार, उसके दो बेटों आदि (15) और मान्य (12) और राजस्थान के गांव मिर्जेवाला निवासी कैलाश के तौर पर हुई है। वे गांव रुहेड़ियांवाली निवासी सोहन लाल के बेटे हरिओम के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। दीपक कुमार सोहन लाल का दामाद और कैलाश भांजा बताया जा रहा है। वे एक ही कार में वापस अपने गांव लौट रहे थे। कार को गांववासी कृष्ण कुमार चला रहा था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे धुंध अधिक होने से कार बुर्जमुहार नहर में जा गिरी। इस दौरान चालक कृष्ण कुमार तैरकर बाहर आ गया और उसने पास में ही झुग्गी बनाकर रहने वाले खेतों के चौकीदार को इसकी सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर आदि लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। नहर में पानी के तेज बहाव अधिक होने की वजह से बड़ी मुश्किल से ट्रैक्टर से खींच कर कार को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसमें सवार चारों लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

यह दुखद सूचना मिलते ही गांव रुहेडियांवाली में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने चारों शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतकों के परिजन भी हिसार और मिर्जेवाला से अबोहर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed