फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जापानी दुल्हन ने चंडीगढ़ के दूल्हे से मांगा तलाक

जापानी दुल्हन ने चंडीगढ़ के दूल्हे से मांगा तलाक

Mon, 17 Jul 2017 08:18 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
जापानी दुल्हन ने चंडीगढ़ के दूल्हे से मांगा तलाक

विज्ञापन


जापानी दुल्हन ने चंडीगढ़ के दूल्हे से मांगा तलाक

- दोनों आपसी रजामंदी के बाद पहुंचे कोर्ट की शरण में
- गुरुग्राम में एक ही होटल में शेफ थे दोनों, वहीं से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
- शादी के बाद रहन-सहन, खान-पान और भाषा संबंधी कारणों को बताया तलाक की वजह
- लड़के से 9 साल बड़ी है जापानी युवती

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
कहते हैं कि प्यार की कोई भाषा नहीं होती, लेकिन एक साथ रहने के लिए दो लोगों को एक दूसरे की भाषा और भावनाएं समझना जरूरी है। खासकर तब जब दोनों लोग अलग संप्रदाय, संस्कृति, रहन-सहन और खानपान के अलावा अलग-अलग देश से हों। ऐसा ही एक केस जिला अदालत में सामने आया है। युवती जापान की और युवक चंडीगढ़ का रहने वाला है। दोनों की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी, लेकिन एक ही साल बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे और अब आपसी समझौते के साथ तलाक के लिए जिला अदालत में अर्जी दायर की है।
चंडीगढ़ सेक्टर-47 निवासी 27 वर्षीय अशोक (परिवर्तित नाम) गुरुग्राम में एक होटल में बतौर शेफ नौकरी करते थे। वहीं 36 वर्षीय जापानी मूल की युवती भी शेफ थी। युवती थोड़ी बहुत हिंदी और इंग्लिश जानती है। थोड़ा बहुत दोनों भाषाएं बोल भी लेती है। अशोक और जापानी युवती में काम के दौरान ही बातचीत होने लगी। बातचीत का सिलसिला दोस्ती तक पहुंचा और उसके बाद प्यार में।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने शादी करना तय किया। अशोक ने अपने परिजनों को किसी तरह से शादी के लिए मनाया। एक सितंबर 2015 को अशोक की अपने से 9 साल बड़ी जापानी मूल की युवती से हिंदू रीति रिवाज से पंचकूला में शादी हुई। इसके दो महीने बाद 5 नवंबर को दोनों की शादी की रिसेप्शन पार्टी हुई। शादी के बाद युवती पति के साथ चंडीगढ़ रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाक के लिए इसे बनाया आधार
एडवोकेट अमनदीप कौर के अनुसार पति-पत्नी ने कहा है कि शादी के बाद दोनों ने पाया कि उनके रहन-सहन, खानपान, संस्कृति, बोली भाषा में बहुत असमानताएं हैं। शुरू-शुरू में दोनों ने ही समझौता किया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों समझ गए कि वह साथ-साथ नहीं रह सकते। दोनों में मनोवैज्ञानिक अंतर, उनकी राय, बेजोड़ता के कारण वह साथ-साथ रहने में असमर्थ हैं। इस कारण दोनों 10 मई 2016 से अलग रहने लगे। युवती गुरुग्राम वापस चली गई और फिर से नौकरी शुरू कर दी। करीब एक साल अलग रहने के बाद दोनों तलाक की दहलीज पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed