{"_id":"5fb9711d8ebc3e9bb925aaae","slug":"14-million-looted-from-canter-driver-by-placing-pistol-on-temple-pkl-office-news-pkl3947599175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर गन रखकर कैंटर चालक से 14 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपटी पर गन रखकर कैंटर चालक से 14 लाख लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुररानी। ऑल्टो में सवार चार बदमाशों ने नारायणगढ़ रोड पर स्थित गांव गढ़ी कोटाहा के पास एक कैंटर चालक की कनपटी पर पिस्टल तानकर 14 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। कैंटर चालक शुक्रवार दोपहर बाद जगाधरी से कबाड़ (स्क्रैप) का भुगतान लेकर लौट रहा था। लूट के बाद कैंटर चालक ने मालिक को सूचना दी। रायपुररानी पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंचकूला के गांव मढावाला में स्क्रैप की दुकान करने वाले राजस्थान के जिला राजसमंद तहसील कूमलगढ़ निवासी व्यापारी निर्भय सिंह ने बताया कि उसके कैंटर पर अलीगढ़ के गांव नानो का रहने वाला धर्मवीर बतौर चालक छह महीने से कार्यरत है। वह कबाड़ उतारने के अलावा भुगतान भी इकट्ठा करके लाता है। 19 नवंबर को भी धर्मवीर जगाधरी स्थित एसजी मैटल के पास माल उतारने गया था। वापसी में जगाधरी से दीपावली के समय के माल का हिसाब कर चौदह लाख रुपये पैकेट मेें ला रहा था। 20 नवंबर की शाम को करीब साढे़ पांच बजे एक अन्य मोबाइल से फोन कर धर्मवीर ने बताया कि चार लुटेरों ने गांव गढ़ी कोटाहा के पास अपनी ऑल्टो कार आगे अड़ाकर कैंटर रुकवा लिया। इसके बाद उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और 14 लाख रुपये और मोबाइल लूटकर नारायणगढ़ की तरफ फरार हो गए। ऑल्टो सवार लुटेरों ने कार की नंबर प्लेट पर खाकी टेप चिपका रखी थी। रायपुररानी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी सीसीटीवी कैमरों का रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है।