फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   14 lakh cheated in the name of compromise in rape case

पंचकूला: दुष्कर्म मामले में समझौता करवाने के नाम पर 14 लाख ठगे

Thu, 16 Feb 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
14 lakh cheated in the name of compromise in rape case
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। पिंजौर डीएलएफ क्षेत्र में दुष्कर्म मामले में समझौता करवाने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी हुई है। हैरानी की बात यह है कि ठगी करने वालों ने खुद को चंडीगढ़ सेक्टर-11 थाने का एसएचओ बताकर समझौता के लिए शिकायतकर्ता से 14 लाख रुपये लिए। रुपये जमा होने के बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता का फोन उठाना बंद किया तो ठगी का पता चला। पुलिस के मुताबिक पिंजौर के डीएलएफ वैली निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग दलीप सिंह ने शिकायत में बताया कि उनके पास 10 फरवरी मोबाइल पर दो अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सेक्टर-11 चंडीगढ़ पुलिस थाने का एसएचओ बताकर कहा कि उनकी बहन का पोता रोहन पुलिस थाने में है। उस पर दुष्कर्म का मामला है। दूसरी पार्टी से अगर समझौता करना है तो पैसे देने होंगे। यह सब सुनकर वह डर गया और उन्होंने कहा कि वह पैसा दे देंगे लेकिन उनकी बहन के पोते को कुछ ना हो। आरोपी द्वारा दिए बैंक खाते में शिकायतकर्ता ने पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 14 लाख रुपये जमा करवाए। पैसा जमा करवाने के बाद जब शिकायतकर्ता ने आरोपी को फोन किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपनी बहन को फोन कर रोहन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि रोहन घर में है। वह बिल्कुल ठीक है। इसके बाद बुजुर्ग ने ठगी की शिकायत पिंजौर थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed