फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सरपंचों के साथ नगर निगम अधिकारियों की बैठक आज

सरपंचों के साथ नगर निगम अधिकारियों की बैठक आज

Thu, 07 Feb 2019 06:56 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
सरपंचों के साथ नगर निगम अधिकारियों की बैठक आज
गांव में कैसे हों विकास कार्य, चर्चा आज
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल नए गांवों के पूर्व सरपंचों के साथ नगर निगम अधिकारियों की होगी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम में शामिल किए गए नए गांवों में किस प्रकार का विकास हो और लोगों की जो परेशानियां आ रही हैं उसके क्या समाधान हो सकते हैं इस पर वीरवार को चर्चा होगी। अब चंडीगढ़ के सभी गांव नगर निगम में शामिल हो चुके हैं। 12 ग्राम पंचायतों के 13 गांवों को नगर निगम में शामिल कर लिया गया है। पंचायतें समाप्त हो गई हैं। लोगों को दिक्कतें आ रही हैं कि गांव में जो भी कार्य होते थे वे सभी सरपंच को पता होता था। अब गांव में पानी की कमी, बिजली चली जाए, सीवर जाम हो जाए व अन्य किसी परेशानी की बात हो तो वे किसको सूचित करें।
सबसे बड़ी दिक्कत सत्यापन की है। बैंकों में खाता खोलना हो या स्कूल में बच्चों को एडमिशन कराना हो। इस सबके लिए सरपंच का सत्यापन होना जरूरी है। इसके कारण लोगों को परेशानी आ रही है। मार्च से बच्चों का एडमिशन होगा। इसके लिए फरवरी से ही फार्म भरना होता है। यदि सत्यापन कराना होगा तो अभिभावक यह किससे कराएं। सरकारी अधिकारी सत्यापन करने में दिक्कत करते हैं। सरपंच से तो आसानी से काम होता था।
विज्ञापन

गांव खुड्डा अलीशेर के सरपंच हुकम चंद का कहना है कि नगर निगम कमिश्नर के साथ बैठक होगी। इस बैठक में गांव में आनेवाली समस्याओं को रखा जाएगा। साथ ही अधिकारियों को आ रही समस्याओं को बताया जाएगा। बैठक में इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी भी साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed