{"_id":"5c1e918dbdec2256e27b7f1b","slug":"131545507213-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरों के कम होने से होगा प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरों के कम होने से होगा प्रभाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी दरों में कटौती से होगा फायदा
महंगाई की मार झेलते आ रहे शहर के कारोबारियों और आम लोगों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जीएसटी काउंसिल की 31वीं बैठक में 23 वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी रेट घटाया गया है। इससे महंगाई की मार झेलने वालों को राहत मिलेगी। लिथियम आयन बैटरी वाला पावर बैकअप, वीसीआर, टायर, बिलियर्ड्स एंड स्नूकर, डिजिटल कैमरा और वीडियो कैमरा, वीडियो गेम कंसोल, पुली ट्रांसमिशन और क्रेंक, गियर बाक्स पर अब दस फीसदी सस्ते हो जाएंगे। इसके अंतर्गत दिव्यांगों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं करीब 23 फीसदी सस्ती हो जाएंगी। मार्बल रबल में भी 13 फीसदी की राहत मिलेगी। म्यूजिक बुक्स पर अब जीएसटी हटा दी गई है। फ्रोजन वेजिटेबल्स में अब जीएसटी नहीं लगेगा।
चंडीगढ़ में सेक्टर-22 स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिनव चड्ढा ने कहा कि जीएसटी कम करने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। खासतौर से फ्रोजन वेजिटेबल्स और एलईडी पर जीएसटी घटाने से इनकी सेल में इजाफा होगा। इसके साथ ही दिव्यांगों के लिए उपयोग में लाए जाने वाले कुछ प्रोडक्ट में जीएसटी हटाने का सीधा लाभ मिलेगा। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने बताया कि जीएसटी में कटौती के बाद बाजार में रौनक लौट सकती है। उन्होंने कहा कि एलईडी, टायरों की खरीद फरोख्त ज्यादा होती है। इसका लाभ सीधे कंज्यूमर को मिलेगा। सेक्टर-35 स्थित इलेक्ट्रानिक्स के दुकानदार संजय मेहता ने कहा कि जीएसटी की दरों में कटौती करने से प्रोडक्ट की कीमत दस फीसदी तक कम हो जाएगी। चंडीगढ़ के होलसेल गारमेंट व्यापारी करन अरोड़ा ने बताया कि जीएसटी की दरों में कटौती का सीधा प्रभाव होगा।
सीधा लाभ मिलेगा
जीएसटी की दरों में कटौती का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को तो होगा ही साथ ही दुकानदारों को भी फायदा होगा। चंडीगढ़ सेक्टर-37 के दुकानदार जीशान अंसारी ने कहा कि वास्तव में जीएसटी जो लिया जाता था, वह सीधे चला जाता था। इससे सामान महंगा ही था। अब रेट में कटौती की गई है तो उसका सीधा फायदा लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
मार्केट में लौटेंगे ग्राहक
चंडीगढ़ सेक्टर-22 के दुकानदार मनोज अग्रवाल ने बताया कि वास्तव में जीएसटी की दरों की वजह से सामान महंगा था। अब दरों में कटौती करने से उपभोक्ताओं में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और वह प्रोडक्ट खरीदेंगे।