{"_id":"5a8c7ffa4f1c1ba0268bb508","slug":"131519157242-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी में फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी में फंदा लगाकर युवक ने दी जान
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुग्गी में फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी
मनीमाजरा।
विकास नगर के सामने बनी भट्टा कॉलोनी की एक झुग्गी में 19 साल के युवक रोहित ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौली जागरां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि युवक रोहित की मां न होने के कारण वह विकास नगर में अपनी ताई अतरो के साथ रहता था। युवक भट्टा कॉलोनी में रहने वाले संतोष के पास मछली काटने और बेचने का काम करता था। भट्टा कॉलोनी में संतोष उर्फ सोनू की झुग्गी में ही उसने छत पर लगे लोहे के एंगल से रस्सी बांध कर फंदा लगा लिया। अतरो ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे रोहित उनके पास आया था। कुछ समय बाद उसने जान दे दी। मौत के कारण का पता नहीं चला है। वहीं, थाना प्रभारी कपिल देव का कहना कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले किया जाएगा।