फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्रताड़ित महिलाओं का सहारा बनेगी सरकार

प्रताड़ित महिलाओं का सहारा बनेगी सरकार

Wed, 28 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्रताड़ित महिलाओं का सहारा बनेगी सरकार
पंचकूला में बनेगा वन स्टॉप सेंटर
विज्ञापन

प्रताड़ित महिलाओं का सहारा बनेगी हरियाणा सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा सरकार अब प्रताड़ना का शिकार हुई महिलाओं का सहारा बनेगी। पीड़ित महिलाओं की मदद एक खास योजना के तहत की जाएगी। इसके लिए सरकार अब प्रदेश में 15 वन स्टॉप सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इन केंद्रों के निर्माण पर 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

ये केंद्र अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, पलवल और नूंह में खोले जाएंगे। इससे पहले ऐसे केंद्र करनाल, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये केंद्र निजी और सार्वजनिक स्थानों, परिवार, समुदाय के अंदर और कार्यस्थल पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं की सहायता करेंगे। इन केंद्रों के माध्यम से शारीरिक, यौन, भावनात्मक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलने वाली किसी भी आयु, वर्ग, जाति, शैक्षणिक स्तर, व्यावहारिक स्थिति, संप्रदाय और संस्कृति की महिलाओं की सहायता की जाएगी और उनकी समस्या का निवारण किया जाएगा।

यौन उत्पीड़न, यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, तस्करी, सम्मान से जुड़े अपराधों, एसिड हमलों या जादू-टोना के कारण किसी भी तरह की हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं, जो इस केंद्र में आती हैं या रेफर की जाती हैं, को भी विशेष सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। प्रत्येक केंद्र को एक महिला 181 हेल्पलाइन के साथ जोड़ा जाएगा, इसके अंतर्गत कई तरह की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed