{"_id":"59441d474f1c1bf14b8b46e7","slug":"131497636167-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजायब सिंह भट्टी बने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजायब सिंह भट्टी बने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजायब सिंह भट्टी बने डिप्टी स्पीकर
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को मलोट हलके के कांग्रेस विधायक अजायब सिंह भट्टी को सर्वसम्मति से विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुन लिया गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह ने डिप्टी स्पीकर के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। मुख्यमंत्री ने मलोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजायब सिंह भट्टी का नाम इस पद के लिए प्रस्तावित किया। संसदीय कार्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव का समर्थन किया। सदन में जब डिप्टी स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी, उस समय अकाली विधायक वेल में नारेबाजी कर रहे थे।
इस नारेबाजी के बीच ही, सदन में डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर किसी अन्य व्यक्ति का नाम नहीं आने पर अजायब सिंह भट्टी को सर्वसम्मति से विधानसभा में डिप्टी स्पीकर चुन लिया गया। इस चुनाव के बाद संसदीय कार्यमंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और कई अन्य विधायकों ने भट्टी को डिप्टी स्पीकर की कुर्सी पर बिठाया। विपक्ष के नेता एचएस फूलका ने अजायब सिंह भट्टी का स्वागत किया।