फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आप विधायकों का बर्ताव संविधान की बेअदबी - सीएम

आप विधायकों का बर्ताव संविधान की बेअदबी - सीएम

Fri, 16 Jun 2017 01:40 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
आप विधायकों का बर्ताव संविधान की बेअदबी - सीएम
आप विधायकों का बर्ताव संविधान की बेअदबी : सीएम
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी के विधायकों के बर्ताव को संविधान की बेअदबी बताया है। पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि उन्होंने 50 साल के राजनीतिक जीवन में स्पीकर की कुर्सी का इतना निरादर करते हुए किसी को नहीं देखा। उन्होंने घटिया और शर्मनाक व्यवहार करने वाले विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने पर जोर दिया, जिन्होंने सदन की मर्यादा पर हमला किया है। सदन की मर्यादा से किसी भी स्थिति में समझौते की इजाजत नहीं दी जाएगी। आप विधायकों का व्यवहार स्वीकार करने योग्य नहीं है। विधानसभा आम लोगों के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर विचार करने की पवित्र जगह है। अगर सदन के काम में रुकावट पैदा होगी तो लोगों की आवाज दब जाएगी। सीएम ने सदन के कार्य में रुकावट डालने को अकालियों के बर्ताव की भी निंदा की। आप विधायकों द्वारा रेत खदानों की बोली पर लगाए आरोपों पर सीएम ने कहा कि पारदर्शी बोली हुई है, जिससे राजस्व में काफी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed