{"_id":"67f57f8bdf38576f7c0ed4ca","slug":"130-lakh-cheated-in-the-name-of-updating-credit-card-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121373-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने के नाम पर ठगे 1़ 30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने के नाम पर ठगे 1़ 30 लाख
Wed, 09 Apr 2025 01:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने के नाम पर 1,30,510 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-4 निवासी जितेंद्र कुमार की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत जितेंद्र कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल को अंजान नंबर से कॉल आई और बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने का बात करने लगा। इसके बाद ठग ने कहा कि अगर कार्ड अपडेट नहीं करवाया तो बंद हो जाएगा।
ठग की बातों में आकर उसे खाते की डिटेल भेज दी। इसके कुछ ही देर में ठग ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही पहले 90 हजार 510 और दूसरी बार में 40 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर ठगी के बारे में पता चलने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी।