फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   12th class canceled english paper now on 24th

Panchkula News: 12वीं कक्षा का रद्द हुआ अंग्रेजी का पेपर अब 24 को

Fri, 10 Mar 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
12th class canceled english paper now on 24th
चंडीगढ़। परीक्षा से ठीक तीन घंटे पहले प्रश्न पत्र लीक होने के बाद रद्द किए गए 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर की नई डेटशीट पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने जारी कर दी है। उक्त पेपर की परीक्षा अब 24 मार्च को संपन्न होगी। इसके साथ ही डेटशीट में आंशिक संशोधन भी किया है। इस संबंधी जानकारी पीएसईबी ने अपनी वेबसाइट www.pseb.ac.in पर अपलोड कर दी। इसके अलावा बोर्ड के फोन नंबर 0172-5227333 पर भी इस बारे में संपर्क किया जा सकता है। पीएसईबी के मुताबिक 24 मार्च को अंग्रेजी विषय की परीक्षा पहले से ही तय परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी जबकि इस दिन होेने वाली 12वीं गुरमति संगीत की परीक्षा अब 24 अप्रैल को संपन्न होगी। पीएसईबी के सचिव मनजीत भट्ठल ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों, केंद्र सुपरिंटेंडेंटाें व अन्य अमले को आदेश दिए हैं कि इस संबंधी उचित इंतजाम करें। साथ ही इस बारे में अधिकारियों को सूचित करें ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करन पड़े।
विज्ञापन

याद रहे पीएसईबी ने 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा पहले 24 फरवरी को तय की थी, लेकिन उससे पहले ही पेपर लीक हो गया था। मामला ध्यान में आने के बाद शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पेपर रद्द करने का एलान किया था। साथ ही इस मामले की जांच करवाने के लिए एक कमेटी गठित की थी। वहीं, इस संबंधी एक केस भी उस समय गुरदासपुर के थाने में दर्ज हुआ था। साथ ही पीएसईबी की टीमों ने बैंकों में जाकर भी पड़ताल की थी। इसमें यह सामने आया था कि कुछ परीक्षा केंद्र वाले साढ़े 12 बजे प्रश्न पत्र ले गए थे। इसके बाद नए आदेश जारी किए गए थे कि तय समय से पहले प्रश्न पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed