{"_id":"5cd090c0bdec220717714fac","slug":"121557172416-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली विधायक की फार्च्यूनर चुराने वाला आरोपी रॉबिन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली विधायक की फार्च्यूनर चुराने वाला आरोपी रॉबिन गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। बागपत के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह चौहान की फार्च्यूनर गाड़ी चुराने वाला आरोपी रॉबिन उर्फ राहुल को पंचकूला क्राइम इनवेस्टीगेशन टीम ने गुरुग्राम से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रॉबिन उर्फ राहुल जवाहर नगर हिसार का रहने वाला है। सीआईए की टीम ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने गाड़ी बरामद करने के लिए जिला अदालत से आरोपी का दो दिन का रिमांड मांगा। जिला अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। सीआईए इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह लग्जरी गाड़ियों की चोरी करता है। उसने रोहतक से भी एक गाड़ी फार्च्यूनर चोरी की है। इसकी रिकवरी की जानी है। वहीं विधायक सहेंद्र सिंह चौहान की गाड़ी की रिकवरी पुलिस की ओर से की जानी है।
सीआईए इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने 26 अप्रैल को बागपत से भाजपा विधायक की सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी सुबह सेक्टर-4 स्थित घर के बाहर से चोरी की थी। उस गाड़ी व अन्य चोरी की गई गाड़ियों की रिकवरी के लिए पुलिस रिमांड लिया है।
यह दी थी शिकायत
सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी शिकायत में बागपत के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनका बेटा सेक्टर-4 स्थित मकान नंबर-72 में रहता है। जो पंचकूला में कारोबार करता है। इस दौरान वे अपने बेटे से मिलने के लिए आए थे। आरोपी रॉबिन उर्फ राहुल घर में घंटी बजाकर घुसा था। रॉबिन ने उनके बेटे के बारे में पूछा और ड्राइंग रूम में बैठ गया था। जैसे ही नौकर किचन में पानी लेने गया तो आरोपी युवक चाबी उठाकर गाड़ी घर से लेकर भाग गया था। इसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में आ गई थी। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया था कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डंप डाटा जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। शिकायत में बताया कि उनकी गाड़ी के ऊपर एमएलए का स्टीकर भी लगा था और उसके अंदर कुछ जरूरी कागजात समेत विधानसभा मेंबरशिप का कार्ड भी था। पुलिस ने इन सभी पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
28 से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज हैं
सीआईए इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि आरोपी रॉबिन को गुरग्राम से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी नौ अप्रैल को नोएडा जेल से छूटने के बाद 12 अप्रैल को रोहतक से फार्च्यूनर गाड़ी चोरी की थी। इसके बाद 26 अप्रैल को पंचकूला से गाड़ी चोरी की थी। आरोपी रॉबिन उर्फ राहुल पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 28 से ज्यादा अभियोग दर्ज हैं। अपराधी रॉबिन बहुत ही शातिर चोर है। वह लोगों के घर में घुसकर गाड़ी चोरी कर चुका है। वह महंगी गाड़ियों का शौक पूरा करने के लिए चोरी करता है।