{"_id":"5c8ab7d7bdec221456011449","slug":"121552594903-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ का नया पिक निक स्पॉट बन रहा स्टूडेंट सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ का नया पिक निक स्पॉट बन रहा स्टूडेंट सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरर पेज की लीड :::
चंडीगढ़ का नया पिकनिक स्पॉट बन रहा पीयू का स्टूडेंट सेंटर
- 1960 में बना था सेंटर, टॉप में बना कैफे दूर-दूर तक है मशहूर
- स्टूडेंट को मिलाकर हर दिन यहां तीन से चार हजार लोग पहुंच रहे
- 11 दुकानों में मिलता है लजीज व्यंजन, लोग लेते हैं आकर चटखारे
- स्टूडेंट सेंटर हेरिटेज भवन की तरह, यहां सेल्फ टॉप फ्लोर से लोग ले रहे
सुशील कुमार
फोटो---
चंडीगढ़। वैसे तो चंडीगढ़ में कई पिकनिक स्पॉट हैं लेकिन नया पिकनिक स्पॉट पंजाब विश्वविद्यालय का स्टूडेंट सेंटर बन रहा है। चंडीगढ़ की सैर करने आने वाले लोग इस सेंटर को देखने जरूर पहुंच रहे हैं। यहां का लजीज भोजन लोगों का स्वाद बढ़ा रहा है, जो कि आपकी पॉकेट के मुताबिक होता है। कम पैसे में यहां परिवार के सदस्य अच्छा आनंद ले पाते हैं। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब पंजाब विश्वविद्यालय से बनाए गए फव्वारे को फिर से सुचारू करने का मन बना रहा है।
1975 के बाद यहां लोगों का लगने लगा मन
पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना 1882 में हुई थी। आजादी के बाद लाहौर से यह विश्वविद्यालय इंडिया में शिफ्ट हुआ। इसकी पहचान के लिए 1960 में स्टूडेंट सेंटर की स्थापना की गई, जिसका नक्शा दुनिया में अलग है। चंडीगढ़ को जिस तरह प्रायोजित तरीके से बसाया गया, उसी तरह से इस सेंटर का निर्माण हुआ। शुरूआत में यहां स्टूडेंट अपनी मांगों के लिए प्रोटेस्ट करते थे। सेंटर के नीचे वाहन स्टैंड भी था। 1975 केबाद धीरे-धीरे चंडीगढ़ आने वाले लोग सेंटर को देखने भी पहुंचने लगे। 1980 केदशक में यहां एक-दो चाय की दुकानें शिफ्ट की गईं। लोग यहां चाय की चुस्की लेने पहुंचते थे। धीरे-धीरे लोगों की आवाजाही बढ़ती गई और स्टूडेंट सेंटर व इसके आसपास का दायर विस्तृत होता गया। वर्ष 2000 में यहां चार से पांच दुकानें शिफ्ट की गईं। लोगों को खाने का जायका आने लगा और दुकानों की संख्या बढ़ाई गई। आज एक दर्जन दुकानों से लजीज व्यंजन का स्वाद मिल रहा है।
कॉफी और डोसा के क्या कहने
यहां सेंटर के टॉप पर बने कैफे की कॉफी और डोसा का स्वाद दूर-दूर से लोग लेने आ रहे हैं। 70 से 100 रुपये लोगों को इसका जायका मिल रहा है। इसके अलावा अन्य दुकानों में हर प्रकार की सब्जी, रोटियों के अलावा, विदेशी चावल खाने को मिल रहे हैं। इडली, सांबर, कटलेट, बर्गर, वेजरोल से लेकर हर खाने केआइटम यहां सस्ती दामों में मौजूद हैं। यहां की कढ़ी व पनीर की सब्जी का स्वाद लेने पीयू की प्रोफेसर फैमिली भी आती हैं। पीयू के कई शिक्षक हाफ लंच में नियमित यहां खाने पहुंचते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ के परिवार, हिमाचल, पंजाब से आने वाले परिवार भी यहां खाने व घूमने आते हैं। इसी के पास एक बड़ी पार्किंग भी बनाई गई है।
विज्ञापन
कपल्स भी यहां कम नहीं पहुंचते
सबसे अधिक कपल भी यहां घूमने आते हैं। यहां बना एक गिफ्ट सेंटर खचाखच भरा रहता है। गिफ्ट्स की खरीदारी भी होती है। स्टूडेंट सेंटर के पास आए दिन हैंडमेड सामान की बिक्री के लिए दुकानें लगती हैं, जिसमें घूमने आने वाले लोग खरीदारी भी करके जाते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि स्टूडेंट सेंटर के टॉप पर जाने से लगता है कि जैसे लोग गगन व हवा से बातें कर रहे हैं। अगर आंकड़ों को देखें तो स्टूडेंट सेंटर पर हर दिन 40 से 50 परिवार घूमने आते हैं। रविवार को यहां अधिक भीड़भाड़ रहती है।
शिक्षकों के परिवार भी आते हैं यहां
पीयू के शिक्षक अमरजीत कहते हैं कि हर रविवार को वह परिवार को स्टूडेंट सेंटर लेकर आते हैं। यहां की कढ़ी व पनीर बच्चों को काफी भाती है। इसके अलावा स्टूडेंट सेंटर के टॉप पर जाकर बच्चे सेल्फी भी लेते हैं। दो से तीन घंटे परिवार के साथ यहां बिताते हैं। कई अन्य परिवार भी यहां नजर आते हैं। इसी तरह शिक्षक रोहित सिंह का परिवार भी यहां रविवार को पहुंचता है। कहते हैं कि चार लोगों का परिवार है। अधिकतम 500 रुपये में बेहतर खाना हो जाता है।