{"_id":"5c38f7adbdec2273270418d9","slug":"121547237293-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व, विद्यार्थी झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व, विद्यार्थी झूमे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहड़ी के गीतों से गुंजायमान हुआ पीयू, स्टूडेंट्स ने लगाए ठुमके
- स्टूडेंट सेंटर पर हुआ मुख्य कार्यक्रम, हर विभाग ने भी जलाई लोहड़ी
- डीजे लगाकर हर विभाग के विद्यार्थियों ने परंपरागत ढंग से मनाया पर्व
फोटो---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सुंदर- मुंदरिए हो तेरा कौन विचारा हो
दुल्ला भट्टी वाला हो, दुल्ले ने धी ब्याही हो
सेर शक्कर पाई हो, कुड़ी दे बोझे पाई हो...
इन गीतों के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। डीजे पर लोहड़ी के गीतों, धार्मिक गीतों के अलावा फिल्मी गीतों की धुन पर खूब झूमे। दिनभर पर्व का विद्यार्थियों ने आनंद लिया। वहीं स्टाफ भी लोहड़ी के जश्न में डूबा रहा। इसके अलावा हर विभाग के सामने भी लोहड़ी जलाई गई।
लोहड़ी का मुख्य आयोजन स्टूडेंट सेंटर के पास काउंसिल की ओर से किया गया। इसका शुभारंभ डीयूआई शंकरजी झा व रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह और स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष कनुप्रिया ने किया। उन्होंने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। लोहड़ी जलाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों व अन्य लोगों को लोहड़ी दी गई। इसमें रेवड़ी, मुंगफली, तिल, गजक आदि रहीं। इस मौके पर एसवीसी प्रो. देवेंदर सिंह, डीएसडब्ल्यू इमैनुअल नाहर, प्रो. रतन सिंह, डीपीआर रेनुका बी सलवान आदि रहीं। इसके बाद यहां डीजे पर गीतों की धुन शुरू हुई। सैकड़ों विद्यार्थियों ने डांस कर आनंद लिया। यहां स्कूलों के बच्चे भी पर्व का आनंद लेते नजर आए। इसके अलावा हिंदी विभाग, भूगोल, होटल एंड टूरिज्म, एंथ्रोपोलॉजी, बॉटनी, रसायन विज्ञान आदि विभागों के विद्यार्थियों ने लोहड़ी मनाई। हर विभाग ने डीजे व ढोल बुलाए थे। विद्यार्थियों ने उसी पर डांस किया।