फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ईवीएम हैक नहीं की जा सकती

ईवीएम हैक नहीं की जा सकती

Tue, 08 Jan 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम हैक नहीं की जा सकती
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन


ईवीएम को कोई नहीं हैक कर सकता : सीईसी
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, विशेषज्ञों की निगरानी में होती है इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन
सेक्टर-17 में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ सुनील अरोड़ा ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कोई छेड़छाड़ या फिर इसे हैक नहीं किया सकता है। ईवीएम के काम पर विशेषज्ञों की एक टीम लगातार नजर रख रही है। सोमवार को यह बात मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने कही। मुख्य चुनाव आयुक्त सेक्टर-17 के एक होटल में लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी को लेकर आयोजित पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ईवीएम की कार्यशैली पर संदेह करना गलत है। ईवीएम की पूरी प्रक्रिया पर अति कुशल तकनीकी समिति नजर रख रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान ऐसे समय में आया है, जब कई राजनीतिक दलों ने हाल ही में ईवीएम से छेड़छाड़ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी समिति के सदस्य ऐसे हैं, जिनसे कभी संपर्क नहीं किया जा सकता है। इन पर दबाव भी नहीं बनाया जा सकता है। देश के हर नागरिक को यह जानना चाहिए कि यह कोई ऐसी आम मशीन नहीं है, जिससे छेड़छाड़ की जा सके। उन्होंने कहा कि हाल में ईवीएम के बारे में काफी चर्चा होती रही है। इसके लिए उन्हें सामने आकर बयान भी देना पड़ा था। अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव परिणाम सभी के सामने हैं। भारतीय चुनाव आयोग कोई व्यक्ति नहीं है, बल्कि यह संविधान निर्माताओं की ओर से सृजित एक संस्था है। भरोसा है कि हम एक विश्वसनीय, निष्पक्ष, तटस्थ और नैतिक चुनाव करवाने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed