फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कई इंसपेक्टर एडिशनल कमिश्नर के रडार पर

कई इंसपेक्टर एडिशनल कमिश्नर के रडार पर

Fri, 14 Dec 2018 02:02 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
कई इंसपेक्टर एडिशनल कमिश्नर के रडार पर
फोटो सहित
विज्ञापन


इंफोर्समेंट विंग के कई इंस्पेक्टर
एडिशनल कमिश्नर के राडार पर

कहा- लापरवाही अब सहन नहीं होगी, जो काम नहीं करेंगे उन पर होगी कार्रवाई
इंस्पेक्टरों को कार्रवाई से 15 मिनट पहले बताया जा रहा है कि कहां करनी है कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम में इंफोर्समेंट विंग के कई इंस्पेक्टर एडिशनल कमिश्नर के राडार पर है। नहीं संभलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। एडिशनल कमिश्नर तिलक राज ने इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टरों से कहा है कि कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो काम ठीक से नहीं करेगा, उस पर कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि इंफोर्समेंट विंग में इंस्पेक्टरों के रहते हुए इतने वेंडर क्यों बढ़ रहे हैं। यदि काम ठीक से हो तो ऐसा नहीं होगा। सही तरीक से ड्यूटी कीजिए। संभलने का मौका दे रहा हूं। हालात यह हैं कि इंसपेक्टरों को पता ही नहीं होता कि वे किस दिन किस सेक्टर में काम करने के लिए जाएंगे। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई के 15 मिनट पहले निर्देश दिया जा रहा है ताकि इंफोर्समेंट विंग का प्लान लीक न हो जाए।
विज्ञापन


172 चालान और आठ ट्रक सामान जब्त
नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग ने वीरवार को अभियान चलाकर सेक्टर 7, 8, 17 और 22 में 172 चालान काटे और आठ ट्रक सामान जब्त किए। इस दौरान गैस सिलिंडर, जैकेट, कपड़े, चश्मा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी सहित अन्य सामान जब्त किया गया। पहले इस तरह का जब्त सामान दूसरे दिन मिल जाता था, लेकिन अब कम से कम पांच दिनों के बाद मिलेगा। नगर निगम ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटस...
इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टरों को सख्त निर्देश दिया गया है। काम में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। जो ठीक से काम नहीं करेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। कई इंस्पेक्टर राडार पर हैं।
-तिलक राज, एडिशनल कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed