{"_id":"5bbd0c5d867a55283f706522","slug":"121539116125-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपये मांग करने वाले कांस्टेबल को भेजा न्यायिक हिरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार रुपये मांग करने वाले कांस्टेबल को भेजा न्यायिक हिरासत
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल मैनेजर से 50 हजार मांगने के आरोपी हेड कांस्टेबल को न्यायिक हिरासत में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डरा धमकाकर होटल मैनेजर से 50 हजार रुपये की डिमांड करने वाले आरोपी हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह को जिला अदालत ने मंगलवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बता दें कि बीते सोमवार को पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल कुलदीप को सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गांव कजहेड़ी स्थित जीएचएस रेजेंसी होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग करने मामले में गिरफ्तार किया था। दर्ज शिकायत में होटल मैनेजर ने बताया था कि बीते दिनों कुलदीप अपने दोस्त के साथ होटल में ठहरा था। इस दौरान कुलदीप अपना आठ हजार रुपये का बिल और एक घड़ी गिफ्ट में देकर चला गया। इसके बाद बीती 7 तारीख को कुलदीप वापस आया और अपनी घड़ी के साथ 8 हजार रुपये मांगने लगा। जब मैनेजर ने पैसे वापस देने से मना कर दिया तो आरोपी ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करने के मामले में फंसाने की बात कहकर मैनेजर से दस हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद बीते सोमवार को आरोपी होटल में आया और दोबारा धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगने लगा। मैनेजर ने पैसे देने से इंकार कर दिया और तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा- 384 के तहत मामला दर्ज किया था।