फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   12-year-old girl hangs, manimajra, chandigarh, death, crime, police

छोटी बहन से कहासुनी के बाद 12 वर्षीय बच्ची ने लगाया फंदा

Sat, 20 Feb 2021 09:46 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
12-year-old girl hangs, manimajra, chandigarh, death, crime, police
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी में एक 12 वर्षीय बच्ची ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आईटी पार्क थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची किरण कॉलोनी के ही स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि किरण की अपनी छोटी बहन से किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद उसने शनिवार शाम को मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से चुनी बांध कर फंदा लगा लिया। घटना के समय बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे।
विज्ञापन

शाम साढ़े पांच बजे जब बच्ची के माता-पिता घर आए तो किरण को फंदे से उतारकर मनीमाजरा अस्पताल ले गए। अस्पताल में डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। आईटी पार्क थाना पुलिस ने किरण के शव को कब्जे में सेक्टर-16 अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। किरण के पिता गोपाल पेंटर का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed