फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   12 new corona infected were found in Chandigarh, maximum patients came from Manimajra

चंडीगढ़ में कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा मरीज मनीमाजरा से आए सामने

Tue, 14 Dec 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
12 new corona infected were found in Chandigarh, maximum patients came from Manimajra
चंडीगढ़। शहर में सोमवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले। 6 दिसंबर के बाद यह दूसरा दिन है, जब एक दिन इतने केस मिले हैं। इससे पहले दो जुलाई को 12 केस मिले थे। संक्रमण दर बढ़कर 0.94 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1273 लोगों की कोरोना जांच की, जबकि 10 दिन की अवधि पूरी करने के बाद 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। बता दें कि अब तक शहर में कोरोना से 1076 मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा खतरा एक बार फिर मनीमाजरा पर मंडराने लगा है, 12 में से 6 केस वहीं के हैं। वहीं, सेक्टर-21, 37, 33, 35, 41, 49 से संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

उधर, बढ़ते मरीजों के साथ कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। विभाग ने कोरोना संदिग्धों की जांच की संख्या बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना टीकाकरण करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed