फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   12 infected were found in the district, the number of active patients reached 83

जिले में 12 संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 83 पहुंची

Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
12 infected were found in the district, the number of active patients reached 83
पंचकूला। कोरोना संक्रमण फिर से तेजी से फैलने लगा है। जिले में सोमवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला से सात पुरुष और पांच महिलाएं हैं। जिले में अब कोरोना के 83 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि सभी 83 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को 63 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी।
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44485 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43988 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 626811 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें।
विज्ञापन

अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 81.8 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 साल के बच्चों का 88 फीसदी टीकाकरण किया गया है। बूस्टर डोज भी लोगों को तेजी से लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed