फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   117 vote counting centers set up at 24 places across the state

Panchkula News: प्रदेश भर में 24 जगहों पर बनाए गए 117 मतगणना केंद्र

Sun, 02 Jun 2024 04:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
117 vote counting centers set up at 24 places across the state
चंडीगढ़। पंजाब में 13 संसदीय सीटों पर शनिवार को मतदान पूरा हो गया। अब 4 जून को मतगणना होगी। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि प्रदेश भर में लगभग 24 अलग-अलग जगहों पर कुल 117 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनाें को इलेक्शन ऑब्जर्वर और अर्ध सैनिक बलों की निगरानी में देर रात तक स्ट्रांग रूम में पहुंचाया गया है। इन स्ट्रांग रूम के बाहर 24 घंटे अर्ध सैनिक बल और पंजाब पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इनकी सुरक्षा में करीब 12 हजार जवानों को लगाया है, जोकि 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में स्ट्रांग रूम की 4 जून तक निगरानी रखेंगे। 4 जून की सुबह स्ट्रांग रूम से इन मशीनों को वोटों की गिनती के लिए बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना में 75,150 कर्मचारी निभाएंगे ड्यूटी
117 मतगणना केंद्रों पर 75,150 कर्मचारी वोटों की गिनती में ड्यूटी निभाएंगे। सीईओ ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक प्रदेश में 50 हजार स्पोर्टिंग स्टाफ रखा गया है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन कार्यालय और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों के कुल 25,150 कर्मचारी भी वोटों की गिनती में परिणाम घोषित करने में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

हर स्ट्रांग रूम पर दोगुनी लॉक सिस्टम का प्रबंध
पुलिस के नोडल ऑफिसर एमएफ फारूकी ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए राज्य के सभी स्ट्रांग रूमों के बाहर अर्ध सैनिक बल और अन्य सुरक्षा टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी और इसके साथ ही दोगुनी लॉक सिस्टम का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के आसपास की फुटेज के लिए हरेक स्ट्रांग रूम के बाहर एलईडी स्क्रीनें लगाई गई हैं। सभी प्रोटोकोलों के उचित ढंग के साथ पालना को यकीनी बनाने के लिए अधिकारियों की तरफ से स्ट्रांग रूमों का रोजमर्रा के आधार पर निरीक्षण किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक रहेगी यह व्यवस्था
पुलिस नोडल ऑफिसर एमएफ फारूकी ने बताया कि राज्य में सुरक्षित हालात को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस के 55039 जवान तैनात किए गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी या आपत स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पांस टीमें तैनात रहेंगी। राज्य को 2098 सेक्टरों में बांटा गया है और हरेक सेक्टर के लिए इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं, जिनके साथ 1 हेड-कांस्टेबल और 3 कांस्टेबलों के सम्मिलन वाली पैट्रोलिंग पार्टी हर समय तैनात रहेगी। सुरक्षा कर्मचारियों के दरमियान बेहतर संचार को यकीनी बनाने के लिए जिलों को 20 वॉट्स के 3496 अतिरिक्त वायरलेस सेट और 8385 वायरलेस वॉकी-टाॅकी सैट मुहैया करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed