फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   117 Mohalla Clinics to open soon in Punjab, Government asked for list of buildings

पंजाब में जल्द खुलेंगे 117 मोहल्ला क्लीनिक, सरकार ने भवनों की मांगी सूची

Sat, 30 Apr 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
117 Mohalla Clinics to open soon in Punjab, Government asked for list of buildings
चंडीगढ़। पंजाब में दिल्ली की तर्ज पर जल्द ही 117 मोहल्ला क्लीनिकों में लोगों को चिकित्सकीय उपचार मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार ने इनकी शुरुआत करने के लिए राज्य के सिविल सर्जनों से भवनों की सूची मांगी है। साथ ही हिदायत दी गई है कि यदि जहां भवन न हों तो वह भूमि का ब्योरा 1 मई तक मुख्यालय भेजना सुनिश्चित करें। यह भी कहा गया है कि वह भवनों की सूची और भूमि का ब्योरा स्थानीय विधायक की सहमति के साथ लें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने स्कूलों और दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए मोहल्ला क्लीनिक का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने घोषणा की थी कि साल के अंत तक राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मोहल्ला क्लीनिक पंजाब सरकार खोलेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब स्वास्थ्य विभाग ने अमल करना शुरू कर दिया है। राज्य के सभी सिविल सर्जनों से उनके क्षेत्रों के भवनों की सूची मांगी गई है। जहां पर भवन नहीं हैं वहां पर भूमि का ब्योरा देने को कहा गया है। इसके लिए सभी सिविल सर्जनों को 1 मई तक का समय दिया गया है। मांगी गई जानकारी मिलने के बाद चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में मोहल्ला क्लीनिक की कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी पत्र के साथ एक प्रोफार्मा भी सिविल सर्जनों को दिया गया है, जिसमें जिले के साथ ही संबंधित विधानसभा का नाम और अन्य जरूरी जानकारियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed