{"_id":"5c6484cfbdec224c0b489bc5","slug":"11550091471-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष तिवारी ने संबोधित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष तिवारी ने संबोधित किया
विज्ञापन
सरकार बनने पर मकैनिकों की समस्याओं को हल करेंगे: मनीष तिवारी
मनीमाजरा के मकैनिकों ने बताईं अपनी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मनीमाजरा मोटर मार्केट के मकैनिकों द्वारा मनीष तिवारी का स्वागत समारोह रखा गया। इसमें मोटर मार्केट के वर्करों ने अपनी समस्याएं मनीष तिवारी के समक्ष रखीं। इस अवसर पर मनीष तिवारी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा का आयोजन बंटी भाटिया ने किया जिसमें मुख्य रूप से मोटर मार्केट के वर्करों ने मनीष तिवारी के सामने अपनी समस्याएं रखीं। मकैनिकों ने कहा कि आए दिन भाजपा शासित नगर निगम द्वारा उनको तंग किया जा रहा है। उनकी गाड़ियां उठा ली जाती हैं। मोटर मार्केट की सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। सड़कें टूटी हुई हैं।
मनीष तिवारी ने उनकी समस्याएं सुनकर कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार ने लोगों से हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था और दूसरी ओर जो लोग खुद मेहनत मजदूरी कर रहे हैं और स्वरोजगार कर रहे हैं उनको भी तंग कर रोजी रोटी छीन रही है।
मनीष तिवारी लोगों से वादा किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर मोटर मार्केट में बैठे मकैनिक जो कि अपना स्वरोजगार कर रहे हैं उनकी सारी जायज मांगों को प्राथमिकता के तौर पर पूरी कराने का प्रयास करेंगे। जिन लोगों के लाइसेंस नहीं बन पाए हैं उनके लाइसेंस बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर बंटी भाटिया, वसीम मीर, इमरान मंसूरी, दाता राम सैनी, चितरंजन चंचल, महबूब प्रधान, नवीन सहगल, रतन उस्ताद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।