{"_id":"5c648384bdec2259e364edeb","slug":"11550091140-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलोया में 5 महीने में लग जाएंगे पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलोया में 5 महीने में लग जाएंगे पैनल
विज्ञापन
मलोया फ्लैट्स में 5 महीने में लग जाएंगे सोलर पैनल
क्रेस्ट के अधिकारियों ने पूरा किया सर्वे का काम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। क्रेस्ट के अधिकारियों ने मलोया में बने 4960 फ्लैटों का दौरा कर वहां का सर्वे किया है। विभाग ने सर्वे करके जाना कि कितने वॉट का सोलर पैनल लगाया जाए। सोलर पैनल जल्द ही बिल्डिंग की छतोें पर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इस सर्वे की रिपोर्ट क्रेस्ट सीईओ को सौंपी गई है। यहां सोलर पैनल लगाने में पांच माह का समय लग जाएगा।
मलोया में पुनर्वास योजना के तहत बने फ्लैट्स में सोलर पैनल से भी बिजली दी जाएगी। इसको लेकर बीते रोज इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और क्रेस्ट के अफसरों ने मलोया का दौरा किया था। उस दौरान यह सर्वे करने का आदेश दिया गया था। क्रेस्ट के सीईओ देवेंद्र दलाई ने बताया कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मलोया में बने बिल्डिंग की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। अफसरों ने इसको लेकर सर्वे किया है। यहां कई बिल्डिंगें हैं। साथ ही स्कूलों और अन्य स्थानों पर सोलर पैनल लगाए जाने हैं। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब पांच महीने लग जाएंगे। सूत्रों के अनुसार उद्घाटन से पहले कुछ बिल्डिंग की छतों पर सोलर पैनल लगा दिए जाएंगे बाकी का काम बाद में पूरा किया जाएगा।