फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रैन बसेरे के लिए कब तक इंतजार

रैन बसेरे के लिए कब तक इंतजार

Fri, 14 Dec 2018 02:02 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
रैन बसेरे के लिए कब तक इंतजार
रैन बसेरे के लिए गरीबों को
विज्ञापन

करना होगा अभी इंतजार

प्रशासन ने नगर निगम को सौंपा रैन बसेरे का काम, निगम ने टेंडर अलॉट किया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मौसम का पारा गिरने के साथ शहर में रैन बसेरे की आस लगाए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। इस बार प्रशासन ने रैन बसेरा लगवाने के लिए नगर निगम को जिम्मेदारी दी है। अभी तक यह काम सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट करता था, लेकिन उसकी देखरेख भी नगर निगम ही किया करता था, इसलिए दोनों में आपसी खींचतान बनी रहती थी। इसे देखते हुए अब प्रशासन ने पूरा काम निगम को ही अलॉट कर दिया है।
इस संदर्भ में यूटी प्रशासन के पर्सनल एवं सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी बीएल शर्मा ने बताया कि इस बार रैन बसेरे का पूरा काम नगर निगम को दे दिया गया है, इसलिए निगम की ओर से ही शहर के सभी स्थानों पर रैन बसेरे बनवाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि रैन बसेरे का काम अलग-अलग होने से दोनों डिपार्टमेंट में परेशानी आ रही थी। अब रैन बसेरे लगाने से लेकर साफ-सफाई तक का कार्य खुद निगम ही करेगा। उधर, एमसी कमिश्नर का कहना है कि सोशल वेलफेयर ने कार्य ट्रांसफर कर दिया है। इसका टेंडर भी हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


अफसरों को अभी नहीं हुआ सर्दी का अहसास
शहर में रात के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर निगम और प्रशासन के अधिकारियों पर नहीं पड़ा है। यही वजह है कि अभी तक शहर में रैन बसेरे लगने की शुरुआत तक नहीं हुई है। गरीब खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को विवश हैं। वहीं, दूर-दराज से आने वाले लोगों को शहर के किसी होटल अथवा सराय मेें सोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम अलॉट में देरी के चलते हो रहा विलंब
रैन बसेरे सर्दी की शुरुआत के साथ ही बनने शुरू हो जाते थे। इसका काम नवंबर महीने के चौथे सप्ताह में पूरा भी हो जाता था। पिछले साल तक शहर के 45 स्थानों पर रैन बसेरे बने थे, जो सरकारी अस्पतालों और चौकों पर बनाए गए थे। इसमें कोई भी व्यक्ति अपना पहचान पत्र जमा कराकर रात को रुक सकता था। इस बार नगर निगम को ट्रांसफर करने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसकी वजह काम के अलॉटमेंट में हुई देरी को बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed