फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वोल्वो बस के टेंडर जल्द -अनुभव की खबर

वोल्वो बस के टेंडर जल्द -अनुभव की खबर

Sat, 10 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
वोल्वो बस के टेंडर जल्द -अनुभव की खबर
यूटी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट जल्द
विज्ञापन

करेगा 6 वोल्वो बसों के टेंडर

बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत चलाया जाएगा
बसों में ड्राइवर और कंडक्टर होंगे बस कंपनी के होंगे
सीटीयू यूनियनें कर रही प्रशासन के फैसले का विरोध
कहा- सीटीयू के बेड़े में शामिल करो वोल्वो बसें
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कर्मचारी यूनियनों के भारी विरोध के बावजूद यूटी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट जल्द 6 वोल्वो बसों के टेंडर लगाने जा रहा है। सीटीयू के बेड़े में शामिल ये बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जाएंगी। सीटीयू कर्मचारी यूनियन बसें डालने से तो एतराज नहीं कर रही, लेकिन इन्हें किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल करने का जोरदार विरोध किया जा रहा है। पहले यूनियनों के विरोध के चलते ही वोल्वो बसों के टेंडर नहीं हो पाए थे। अब टैंडर जल्द ही दोबारा जारी करने की तैयारी है।
ट्रांसपोर्ट विभाग के डायरेक्टर अमित तलवार ने कहा कि पहले केवल एक पार्टी ने ही टेंडर केलिए आवेदन किया था, जिसके चलते टेंडर प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी। अब जल्द ही दोबारा टेंडर निकाले जा रहे हैं और सीटीयू के बेड़े में 6 वोल्वो बसें शामिल हो जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि बसें हरियाणा की तर्ज पर चलाई जाएंगी, जिसका वहां की यूनियनों ने विरोध किया था और कई दिनों तक चक्का जाम रखा था। यूनियन नेताओं ने कहा कि इन वोल्वो बसों के मालिक प्राइवेट होंगे, जिसमें उन्हीं के कंडक्टर और ड्राइवर होंगे। ये कंडक्टर और ड्राइवर सीटीयू के साथ अटैच होंगे। इसे लेकर सीटीयू के साथ कंपनी का एमओयू साइन होगा। कंपनी को प्रति बस 40 से 45 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से पैसे देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय सीटीयू की 115 लांग रूट पर बसें चल रही हैं। रोजाना 17 से 23 लाख रुपये का कैश एकत्रित होता है। कर्मचारी यूनियन नेता संजय कुमार ने कहा कि प्रशासन को जिद छोड़ कर सीटीयू के बेड़े में वोल्वो बसें शामिल करनी चाहिए। अगर ऐसा न किया गया तो सीटीयू भी हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की तरह हड़ताल पर चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed