फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   संशोधित : सीसीएल को जीसीएल किया गया है-Cordination

संशोधित : सीसीएल को जीसीएल किया गया है-Cordination

Sun, 05 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
संशोधित : सीसीएल को जीसीएल किया गया है-Cordination

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर/हिसार। अबोहर हलके के गांव वरियामखेड़ा निवासी क्रिकेटर एवं जीसीएल (गुल्ली क्रिकेट लीग) के कप्तान अशोक पूनिया बहुत जल्द हिसार निवासी बॉक्सर पूजा सिंह से विवाह करेंगे। दोनों की शादी दिसंबर में होगी। सीसीएल पंजाब ग्रीन के कैप्टन अक्की अशोक पूनिया अगले वर्ष भी खेलेंगे। वहीं बॉक्सर पूजा सिंह भी आस्ट्रेलिया में होने वाले एशियाई गेमों में हिस्सा ले सकती हैं। यह समाचार मिलते ही उनके गांव वरियामखेड़ा में खुशी की लहर दौड़ गई है। अशोक चंडीगढ़ की तरफ से खेलते हैं।

ज्ञात हो कि गांव वरियामखेड़ा निवासी हनुमान प्रसाद पूनिया के पुत्र अक्की अशोक पूनिया ने प्राइमरी तक की शिक्षा अपने गांव से प्राप्त कर डीएवी कॉलेज अबोहर से बीए की है। इसके बाद उन्होंने 2010 में सपोर्ट के क्षेत्र में कदम रखा। अक्की के पिता व बड़े भाई प्रवीण पूनिया गांव में ही खाद, बीज व पेस्टीसाइड का कारोबार करते हैं। वहीं, हरियाणा के हिसार निवासी बॉक्सिंग प्लेयर पूजा सिंह अपनी चार बहनों व एक भाई में सबसे छोटी हैं। उनके पिता जिला जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत हैं। वहीं उनकी सबसे बड़ी बहन सोनू सिंह सरकारी टीचर हैं। दूसरी बहन सीमा सिंह टेनिस प्लेयर हैं, जबकि तीसरी बहन सोनिया सिंह एकेडमी चलाती हैं। चौथे नंबर पर नेशनल बॉक्सर पूजा सिंह क्रिकेटर अक्की अशोक पूनिया से इसी वर्ष विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed