फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   113 drug peddlers arrested with 2 kg heroin, Rs 1.8 lakh drug money

Panchkula News: दो किलो हेरोइन, 1.8 लाख ड्रग मनी के साथ 113 नशा तस्कर गिरफ्तार

Sun, 01 Jun 2025 10:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
113 drug peddlers arrested with 2 kg heroin, Rs 1.8 lakh drug money
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने रविवार को 113 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 2.09 किलो हेरोइन, 530 ग्राम अफीम, 32679 नशीली गोलियां और 1.8 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। साथ ही 92 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 14,944 हो गई है। यह ऑपरेशन महानिदेशक पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया है। इस दौरान पुलिस टीमों ने फाजिल्का, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट और मोगा सहित पांच जिलों में 106 मेडिकल दुकानों की जांव की। इस जांच का उद्देश्य मेडिकल दुकानों पर नशीली गोलियों और किसी अन्य नशीले पदार्थ की बिक्री की जांच करना था।

विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 461 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके चलते राज्य भर में 83 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 382 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। 92 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed