फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   112 people donated blood in the camp

शिविर में 112 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 22 Jun 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
112 people donated blood in the camp
पंचकूला। गर्मी और कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पतालों में खून की मांग बढ़ गई है। इसको पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन और अमर उजाला फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से गांव बीड़ घग्गर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 112 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान के लिए 125 लोग पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने कई कारणों से 13 लोगों को रक्तदान के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर के आयोजन में भाजपा मां चंडी मंडल के महामंत्री राकेश वाल्मीकि और उनकी टीम ने सराहनीय योगदान दिया। सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉक्टर मनोज त्यागी ने विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। महामंत्री राकेश वाल्मीकि और उनकी टीम का भी सभी ने आभार जताया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री हरेंद्र मलिक, वीरेंद्र राणा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, मंडल के युवा अध्यक्ष संदीप यादव, विस्तारक रवि शर्मा, महिला मोर्चा की महामंत्री अंजू लठवाल शामिल हुए। इसके अलावा डॉक्टर सतीश, महिपाल रावत, राजेश, हनी, गुरचरण, भूपेंद्र सिंह, करण, मोंटी, धर्मपाल शर्मा, अनिल, चंद्र प्रकाश, हरीश जैसे मित्रों ने इस शिविर को कामयाब बनाने की पूरी मेहनत की। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया की रक्तदाताओं को सबसे पहले सैनिटाइज किया गया। इसके बाद मास्क और कैप दी गई। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करने के लिए भेजा गया। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर और बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed