फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सांसद ने पांच साल में चंडीगढ़ के लिए क्या किया: पवन बंसल

सांसद ने पांच साल में चंडीगढ़ के लिए क्या किया: पवन बंसल

Sat, 04 May 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने पांच साल में चंडीगढ़ के लिए क्या किया: पवन बंसल
चंडीगढ़। कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने शुक्रवार को सेक्टर 45, धनास और मनीमाजरा में आमसभा कर लोगों से वोट की अपील की और भाजपा सांसद किरण खेर पर जमकर निशाना साधा। सेक्टर 45 में उन्होंने कहा कि पार्किंग की समस्या से जूझ रहे शहर को हर हाल में निजात दिलाएंगे। वहीं महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर बेहतर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

धनास कालोनी में लोगों को संबोधित करते हुए बंसल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की मदद से यहां पर कई लोगों का पुनर्वास किया गया। इससे लोगों को नया आसरा मिला। आगे भी इस तरह के निर्णय लिए जाएंगे। इस मौके पर मनीष बंसल, गुरप्रीत गाबी, सुनील शर्मा, दविंदर बबला, सुभाष चावला और पवन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

मनीमाजरा में चंडीगढ़ कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित जनसभा में पवन बंसल ने कहा कि वह शहर जो पूरे भारत में सुरक्षित शहर के रूप में जाना जाता था, उसकी हालत अब बद से बदतर हो चुकी है। पांच वर्षों में अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। जीएसटी ने छोटे व्यापारियों का कारोबार तबाह कर दिया। चंडीगढ़ सफाई में एक से 20वें नंबर पर पहुंच गया, जबकि स्मार्ट शहर की रैंकिंग में शहर 67वें रैंक पर पहुंच गया। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। कांग्रेस की सरकार में चंडीगढ़ लगातार नंबर वन रहा है। बीते पांच सालों में चंडीगढ़ में कोई भी एक ऐसा काम नहीं हुआ, जिसके आधार पर बीजेपी वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन अहमद अली, आरिफ हुसैन, सुभाष चावला, पूर्व मेयर गुरचरण दास काला, वसीम मोहम्मद, ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान संजय भजनी, सुरजीत सिंह ढिल्लों, केआर महाजन, रामेश्वर गिरि, शाम सिंह, बुधा सिंह, आरपी शर्मा, संजीव गाबा, लवली मनचंदा, यादविंदर मेहता और अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed