{"_id":"5ccb552bbdec22076a498ea8","slug":"111556829483-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने किरण की चुनाव आयोग में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने किरण की चुनाव आयोग में की शिकायत
विज्ञापन
कांग्रेस ने किरण खेर की चुनाव आयोग में की शिकायत
चंडीगढ़। कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष चावला, मुकेश बस्सी व भूपिंदर सिंह बडहेड़ी ने बताया कि भाजपा समर्थक एक ऑटो रिक्शा चालक निशुल्क टार्च वितरित कर रहा था। उसने ऑटो की छत पर भाजपा का पोस्टर भी लगाया था।
सेक्टर 34 पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त आरोपी प्रदीप कुमार पर डीडीआर भी दर्ज कर ली है और मामला चुनाव आयोग को भेजा है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि जब उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उनसे हाथापाई भी की। कांग्रेसी नेताओं का यह भी आरोप है कि प्रदीप कुमार के पास से पुलिस को 350 नामों की एक लिस्ट मिली, जिसमें ऑटो चालकों के नाम हैं, जो लाभांवित हुए थे। हालांकि उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जो चुनाव आयोग द्वारा परमिट हो।